ETV Bharat / state

सदगुरु रीतेश्वर महाराज बोले-'दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा', सुनकर रो पड़े बृजभूषण

इससे पहले डेढ़ करोड़ रुपए का घोड़ा गिफ्ट में मिलने पर चर्चा में आए थे पूर्व सांसद.

गोंडा में कथा कहते सदगुरु रीतेश्वर महाराज और बृजभूषण शरण सिंह.
गोंडा में कथा कहते सदगुरु रीतेश्वर महाराज और बृजभूषण शरण सिंह. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 8:10 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गोंडा : पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार सुर्खियों में हैं. दरअसल, श्री आनंद धाम वृंदावन के पीठाधीश्वर सद्गुरू रितेश्वर महाराज नंदनी निकेतन में आठ दिवसीय राष्ट्र कथा कर रहे हैं. रविवार को इसी कथा के दौरान रीतेश्वर महाराज ने कहा कि बृजभूषण का दबदबा था, है और रहेगा. यह सुनते ही बृजभूषण भावुक हो गए और उनके आंसू छलक पड़े.

कथा के दूसरे दिन सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने पूजा अर्चना करने के बाद बच्चों को राष्ट्र के नाम संदेश दिया. इसी दौरान बृजभूषण शरण सिंह के दबदबे का जिक्र भी किया गया. इस पर बृजभूषण शरण सिंह के आंखों में आंसू दिखाई दिए.

गोंडा में कथा कहते सदगुरु रीतेश्वर महाराज. (Video Credit; ETV Bharat)

कहा कि मां भारती के लिए, राम के लिए, कृष्ण के लिए, हनुमान के उन आचरणों को प्रकाशित करते हुए 52 वर्ष की आयु हो गई. लेकिन एक व्यक्ति खड़ा होकर ये नहीं कहेगा कि हमने पैसे दिए और तुमने कथा दी. भगवान जाने कैसे चलता है, भगवान ही चलाते हैं और ऐसे ही चलता रहेगा प्रोग्राम.

कहा-राष्ट्र कथा करने का अधिकार भी उन्हीं को होना चाहिए, जो राम पर और राष्ट्र पर पूर्ण रूप से न्योछावर हों. अपनी सारी जवानी न्योछावर कर दें. अपनी वाणी, अपनी जवानी, अपनी जिंदगानी सब न्योछावर जो कर सकता है, वही राष्ट्र की एकता और अखंडता को जोड़ सकता है.

बता दें कि इससे पहले 15 दिसंबर को बृजभूषण सिंह तब चर्चा में आए थे जब, पंजाब से तेजवीर बराड़ ने उन्हें डेढ़ करोड़ रुपए का घोड़ा गिफ्ट में भेजा. यह तोहफा उनको उनके जन्मदिन और नए साल 2026 की बधाई के रूप में दिया गया. बृजभूषण सिंह का जन्मदिन 8 जनवरी को होता है.

पूर्व सांसद को जन्मदिन और नव वर्ष से पहले ही गुरप्रीत और दीपक ने पंजाब से लाकर मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा गिफ्ट में दिया है. भाजपा नेता बृजभूषण सिंह घोड़े व गाय पालने के शौकीन हैं. उनके पैतृक गोंडा जिले के विश्नोहरपुर गांव में घर के ठीक सामने एक अस्तबल व गोशाला बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह को गिफ्ट में मिला डेढ़ करोड़ का घोड़ा; पंजाब से तेजवीर बराड़ ने भेजी जन्मदिन और नए साल की शुभकामना