ETV Bharat / state

गुरुग्राम में राव नरेंद्र सिंह बोले, 'देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का किया जा रहा है प्रयास'

टीएमसी और शिव सेना के सांसदों के टूटने ने मामले पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला.

RAHUL GANDHI BIRTHDAY
गुरुग्राम में मना राहुल गांधी का जन्मदिन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 19, 2026 at 8:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने टीएमसी और शिव सेना के सांसदों के टूटने ने मामले में गुरुग्राम में भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि "देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है."

पेपर लीक से छात्रों का भविष्य हो रहा है प्रभावित: राव नरेंद्र सिंह ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि "लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और कई छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है." उन्होंने कहा कि "कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा पहुंचकर छात्रों की समस्याओं को सुना और उनके साथ खड़े होने का संदेश दिया."

राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता (ETV Bharat)

'वैध मतदाता का वोट कटने नहीं देगी कांग्रेस': वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कहा कि "कांग्रेस किसी भी वैध मतदाता का वोट कटने नहीं देगी. इसके लिए ब्लॉक अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है."

कई नेता मौके पर थे मौजूदः गुरुग्राम स्थित कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिन भी मनाया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, पूर्व राज्यसभा सांसद राज बब्बर, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं."

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का रक्तदान अभियान, SIR प्रक्रिया पर राव नरेंद्र सिंह का सरकार पर हमला, बोले-"मतदाता सूची में धांधली बर्दाश्त नहीं करेंगे"