ETV Bharat / state

सड़क निर्माण कार्य के चलते गणेश मंदिर मार्ग 5 सितंबर तक रहेगा बंद, वन विभाग ने जारी किए आदेश

श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए गणेश मंदिर मार्ग पर रखरखाव एवं सुधारने का कार्य किया जा रहा है.

त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग
त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग (ETV Bharat Sawai Madhopur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 30, 2026 at 9:48 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सवाई माधोपुर : रणथंभौर नेशनल पार्क के मध्य स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को सड़क निर्माण कार्य के चलते 30 अगस्त से 5 सितंबर तक अस्थाई रूप से बंद किया गया है. गणेश मंदिर मार्ग पर कार्य पूर्ण होने के बाद मार्ग को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. जानकारी के अनुसार बरसात के कारण गणेश मंदिर मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाता है, जिसके चलते मार्ग पर विभाग की ओर से निर्माण कार्य किया जाता है. इसको लेकर वन विभाग ने आज से आगामी 5 सितंबर तक मार्ग को बंद किया है.

वन विभाग के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि गणेश मंदिर मार्ग पर रखरखाव एवं आवश्यक कार्य किया जाना है. गणेश मंदिर मार्ग बरसात के कारण बार बार क्षतिग्रस्त हो जाता है. इसके कारण गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को मार्ग से गणेश मंदिर जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए गणेश मंदिर मार्ग पर रखरखाव एवं मार्ग को सुधारने का कार्य किया जा रहा है. इसके चलते 30 अगस्त से 5 सितंबर तक गणेश मंदिर मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. रणथंभौर: गणेश मंदिर मार्ग पर आया युवा बाघ, मचा हड़कंप

डीएफओ ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मार्ग को श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए वापस खोल दिया जाएगा. वन विभाग का मार्ग बंद करने का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है. इसके चलते गणेश मंदिर मार्ग को बंद किया गया है. वहीं, वन विभाग ने गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों से सहयोग की भी अपील की है.