ETV Bharat / state

RU सिंडिकेट की बैठक में 30 एजेंडों को मिली हरी झंडी, शिक्षा में शोध के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए खुलेगा 'डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन'

रांची विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक संपन्न हुई.

Vice Chancellor Prof. Saroj Sharma at Syndicate Meeting
सिंडिकेट बैठक में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 20, 2026 at 8:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: बुधवार को रांची विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक संपन्न हुई. कुलपति सभागार में आयोजित यह बैठक प्रो. सरोज शर्मा के कार्यकाल की पहली सिंडिकेट बैठक थी जिसमें लंबित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और प्रशासनिक मामलों पर निर्णय लिया गया. बैठक में कुल 30 एजेंडों पर चर्चा कर विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई.

'डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन' खोलने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में 'डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन' खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस विभाग के माध्यम से शिक्षा में तकनीकी उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने और आधुनिक शोध गतिविधियों को गति मिलेगी.

सिंडिकेट बैठक के निर्णयों की संपुष्टि की गई

सिंडिकेट की बैठक में 22 जुलाई 2025 को आयोजित पिछली सिंडिकेट बैठक के निर्णयों की संपुष्टि की गई. वही 16 सितंबर 2025 को आयोजित वित्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को भी स्वीकृति प्रदान की गई. इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट और अन्य वित्तीय प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया.

शिक्षकों की नियुक्ति और प्रोन्नति संबंधी प्रस्तावों को मिली मंजूरी

बैठक में कई शिक्षकों की नियुक्ति और प्रोन्नति संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई. डॉ. मनोज कच्छप की नागपुरी विषय में सहायक प्राध्यापक पद पर नियुक्ति स्वीकृत की गई. वही झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न कॉलेजों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों और प्राध्यापकों की प्रोन्नति से जुड़े प्रस्तावों को भी सिंडिकेट ने मंजूरी दी.

इनको मिले प्रभार

राज्यपाल सचिवालय से प्राप्त अनुमति के आलोक में डॉ. सीमा को ओ कॉलेज गुमला में प्रभारी प्राचार्य, डॉ. प्रसन्नजीत मुखर्जी को महिला महाविद्यालय गुमला तथा केपी शाही को मांडर कॉलेज, मांडर में प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में नियुक्ति की स्वीकृति दी गई.

इसके अलावा डॉ. हेमेंद्र भगत, सहायक प्राध्यापक, दर्शनशास्त्र विभाग, रांची विश्वविद्यालय को झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, रांची में प्रभारी कुलसचिव के पद पर एक वर्ष का अवधि विस्तार दिया गया. वही झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित विष्णुपद महतो की कुरमाली विषय में सहायक प्राध्यापक पद पर नियमित नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई.

बैठक में विश्वविद्यालय के वरीय पदाधिकारी और सिंडिकेट सदस्य उपस्थित रहे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बैठक बताया है, जिसमें कई लंबित मामलों पर निर्णय लेकर कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया.

'रांची विश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है. सिंडिकेट बैठक में लिए गए निर्णय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.'

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री की अपील पर रांची विश्वविद्यालय का बड़ा कदम, ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए जारी की SOP

रांची विश्वविद्यालय में क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, छात्र बोले- पहले आधारभूत ढांचा मजबूत करे सरकार

45 हजार सीटों पर लाखों छात्रों की नजर, रांची विश्वविद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया अब भी अधर में