ETV Bharat / state

जामताड़ा में संपन्न हुई राज्य स्तरीय जूनियर बालिका खो खो प्रतियोगिता, विजेता बनी रांची की टीम

जामताड़ा जिले में जूनियर बालिका खो खो प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई.

Players during Kho Kho competition
खो खो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 31, 2026 at 8:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जामताड़ा: जिले में आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर बालिका खो खो प्रतियोगिता संपन्न हो गई. तीन दिन तक आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रांची की टीम विजेता बनी.

20वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता संपन्न

जामताड़ा में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका खो खो प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई. जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता खेल का शुभारंभ 29 मई को किया गया था. जिसमें 16 जिलों की टीम भाग लिया था. प्रतियोगिता 31 मई तक आयोजित हुई. टीम के खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया.

रांची और रामगढ़ की टीम के बीच हुआ फाइनल मुकाबला

प्रतियोगिता का फाइनल मैच रांची और रामगढ़ जिले की टीम के बीच हुआ. दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. अंततः रांची जिला की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया और विजेता बन गई और रामगढ़ जिले की टीम उपविजेता बनी.

विजेता टीम को वितरित की गई ट्रॉफी

फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई. वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया.

संघ के पदाधिकारी ने जाताया धन्यवाद

जामताड़ा जिला खो खो संघ के पदाधिकारी ने राज्य स्तरीय इस खेल प्रतियोगिता के संपन्न होने पर जामताड़ा जिला प्रशासन खेल निदेशालय एवं खेल प्रेमियों के मिले सहयोग से संपन्न हुए इस प्रतियोगिता के लिए सभी को धन्यवाद दिया और जामताड़ा जिला के लिए गर्व की बात कही.

तीन दिन तक चले राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता को लेकर जामताड़ा के गाधी मैदान में खेल प्रेमियो में काफी उत्साह और मनोरंजन बना रहा.

ये भी पढ़ें- जामताड़ा में राज्य स्तरीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ, 16 जिलों से पहुंची टीम

नेशनल गेम्स में खो-खो खिलाड़ियों का दिखा जलवा, जबरदस्त रहा महिला और पुरुष टीम का मुकाबला

कोडरमा के जेजे कॉलेज में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन, 6 टीमों ने लिया हिस्सा