ETV Bharat / state

रांची एसएसपी ने बार संचालकों के साथ की बैठक, दिए कड़े निर्देश

रांची एसएसपी ने बार संचालकों के साथ एक बैठक की. इस दौरान संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए.

ranchi-ssp-held-meeting-with-bar-owners-and-issued-strict-instructions
एसएसपी ने बार संचालकों के साथ की बैठक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 8, 2026 at 7:14 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: राजधानी बार एंड रेस्टोरेंट में आए दिन हो रही मारपीट के मामलों को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. इस कड़ी में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन ने मंगलवार को कोतवाली थाना परिसर में शहर के बार संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर कई निर्देश जारी किए हैं. इस बैठक में कोतवाली डीएसपी, सदर डीएसपी तथा कई थाना प्रभारी मौजूद रहे.

बैठक का मुख्य उद्देश्य बार में बढ़ती अव्यवस्था और झगड़ों पर रोक लगाना तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना था. एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बार के अंदर किसी भी प्रकार की मारपीट, हंगामा या विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी इसका विशेष ध्यान रखे. अगर ऐसी घटनाएं दुहराई जाएंगी तो बार का लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सभी बार संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों, खासकर बाउंसरों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराएं. इससे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की पहचान कर संभावित घटनाओं को रोका जा सकेगा.

एसएसपी ने यह भी कहा कि बारों में होने वाली छोटी-छोटी झड़पों या मतभेदों की जानकारी तुरंत संबंधित थाने को दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बार के भीतर की कोई भी घटना सार्वजनिक जगहों तक न फैले और आम लोगों की शांति भंग न हो. बैठक में एसएसपी ने चेतावनी दी कि दिए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बार संचालकों से सहयोग की अपेक्षा जताई है.

ये भी पढ़ें: किन्नर के साथ मारपीट मामलाः बार संचालक ने दी सफाई, कहा- विवाद में नहीं थी भूमिका, हो रहा लाखों का नुकसान

रांची के लिकर बार एंड रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द, एसएसपी की रिपोर्ट पर डीसी ने की कार्रवाई

वेज बिरयानी की जगह परोसी गई नॉन वेज बिरयानी! रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम