किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य, रांची रेल मंडल की पांच जोड़ी ट्रेनें होंगी प्रभावित
रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं. चंदन भट्टाचार्य की रिपोर्ट.

Published : August 20, 2026 at 11:41 PM IST
रांचीः किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण रांची रेल मंडल ने 21 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के आंशिक समापन, आंशिक प्रारंभ और रद्द किए जाने की सूचना जारी की है.
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 21 अगस्त को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा. इस ट्रेन का गोमो-हटिया-गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा. इसी तरह ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आद्रा से आंशिक प्रारंभ होगा. आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच ट्रेन का परिचालन नहीं होगा.
ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का भी 21 अगस्त को मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ किया जाएगा. मूरी-रांची-मूरी के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा. इसके अलावा 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर 21 अगस्त को पूरी तरह रद्द रहेंगी.
रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी ले लें. उन्होंने कहा कि विकास कार्य रेल परिचालन को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक हैं. ब्लॉक के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए रेलवे की ओर से आवश्यक व्यवस्था की जा रही है.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, विकास कार्य पूरा होने के बाद संबंधित रेलखंड पर परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि अचानक हुए बदलाव के कारण उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े.
इसे भी पढ़ें- रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य
इसे भी पढ़ें- किता–सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के कारण ट्रेनों का बदला रूट, रांची रेल मंडल में दो जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द

