रांची से TPC के दो उग्रवादी सदस्य गिरफ्तार, कारोबारी से मांगी धी 10 लाख की रंगदारी
कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले उग्रवादी संगठन टीपीसी के दो सक्रिय सदस्यों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Published : May 1, 2026 at 5:21 PM IST
रांची: ग्रामीण इलाकों में कारोबारियों से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले उग्रवादी संगठन टीपीसी के दो सक्रिय सदस्यों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किया गया है.
10 लाख की मांगी थी रंगदारी
रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए टीपीसी उग्रवादी संगठन के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र निवासी समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरुण और रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र निवासी सोनू उरांव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है.
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल का गठन
मामले को लेकर ओरमांझी थाना कांड सं0-58/26, दिनांक-17.4.26 धारा-308(4) भा.न्या.सं दर्ज किया गया था. रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा की मदद से ईरबा गोलचक्कर के नजदीक स्थित शालीमार नर्सरी के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े 2 व्यक्तियों की घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे.
पुलिस को देख भागने लगे थे अपराधी
भाग रहे व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया. पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उसके कंधे पर टांगे गये काले रंग के बैग से 1 देसी कट्टा, 1 मैगजीन, 2 मोबाइल, 1 राउटर, 2 सिम, 1 पावर बैंक, 4 डाटा केवल को बरामद किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ करने पर इनके द्वारा ओरमांझी थाना क्षेत्र के व्यवसायियों के साथ-साथ हजारीबाग, रामगढ़ एवं चतरा के व्यवसायियों से धमकी देकर लेवी मांगने की बात स्वीकार की गई है.
गिरफ्तार उग्रवादियों का नाम
- समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण, उम्र 28, ग्राम कोयलंग टोला, उपर बगाही, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग
- सोनू उरांव उर्फ सन्नी, उम्र 25, पिता स्व. गणेश उरांव, ग्राम ईचापिढ़ी, थाना पिठौरिया, रांची
गिरफ्तार समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण का आपराधिक इतिहासः-
- मांडू थाना कांड सं0-371/16, धारा-385/387/120 (बी) भादवि एवं 27 शस्त्र अधि.
- पिपरवार थाना कांड सं0-38/22, दिनांक-17.8.22, धारा-385/387/34 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट
- पतरातु (भुरकुंडा) थाना कांड सं0-135/24, धारा-385/387/427/435/379 भादवि एवं 25 (1-B)/26/35 शस्त्र अधि.
- पतरातु (भुरकुंडा) थाना कांड सं0-141/24, धारा-385/387/34 भादवि एवं 25 (1-B)/26/35 शस्त्र अधि. एवं 17 सीएलए एक्ट
बरामद सामानः-
- देसी कट्टा- 1
- मैगजीन- 1
- मोबाइल- 2
- राउटर- 1
- सीम (धमकी देने में प्रयुक्त) 2
- पावर बैंक- 1
- डाटा केवल- 4
- काला बैग- 1
ये भी पढ़ें- रांची कोतवाली डीएसपी पर फायरिंग करने वाला आरोपी पलामू में गिरफ्तार, जमीन कारोबारी से मांगी थी 1.20 करोड़ की रंगदारी
फिर मांगी गई प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी, हत्या की भी दी गई धमकी
दुमका में तीन अपराधी गिरफ्तार, सड़क निर्माण कंपनी के संवेदक से मांगी थी रंगदारी

