ETV Bharat / state

कोढ़ा गैंग ने उड़ाए थे 50 लाख के गहने, बिहार में रेड के दौरान पुलिस ने किये बरामद

गहने की छिनतई मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

Ranchi police achieve success in jewelry snatching case
छिनतई के गहनों को पुलिस ने किया बरामद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 12, 2025 at 6:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः जिला के सदर थाना क्षेत्र में हुए 50 लाख के गहने की छिनतई मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. छिनतई की वारदात को कोढ़ा गैंग के द्वारा अंजाम दिया गया था. इस मामले में अपराधी तो गिरफ्तार नहीं हुए लेकिन पुलिस रेड में गहने बरामद कर लिए गए हैं.

क्या है पूरा मामला

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 08 दिसंबर को रांची के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले निलय प्रकाश अपनी पत्नी के साथ डीएवी बरियातु के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा गये थे. वो अपने लॉकर में रखे जेवरात को निकालकर अपने चारपहिया वाहन से घर आ रहे थे.

जब वे अपने घर के गेट पर पहुंचे तो उनकी पत्नी जेवर का बैग कंधे में रखे हुए अपने घर का गेट खोलने लगी ताकि उनके पति कार को घर के अंदर ले जा सके. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी अचानक से उनकी पत्नी के कंधे पर लटकाये बैग को झपट कर भाग गये.

जिसके बाद निलय प्रकाश द्वारा इस घटना की सूचना सदर थाना को दी गयी. जिसपर सदर थाना कांड सं0-596/25, दिनांक 08.12.2025 धारा 304(2)/74/76/126(2) /115(2)/117(2)/109(1)3 (5) BNS मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया गया.

एसआईटी का गठन किया गया, बिहार में हुई रेड

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रांची ने छिनतई कांड के त्वरित उद्भेदन कर लिए सिटी एसपी पारस राणा और पुलिस उपाधीक्षक सदर रांची के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम द्वारा तकनीकी शाखा से लगातार संपर्क में रहकर तकनीकी अनुसंधान के क्रम में कोढ़ा गैंग की संलिप्तता की आसूचना प्राप्त हुई.

जिसके बाद पुनि सह थाना प्रभारी सदर थाना के नेतृत्व में एक टीम को आसूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए कटिहार भेजा गया. इस छामापारी दल के द्वारा स्थानीय थाना के सहयोग से त्वरित कारवाई करते हुए आसूचना के आलोक में ग्राम जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार (बिहार) स्थित रामकुमार यादव के घर पर दबिश देते हुए घर की तलाशी ली गयी.

Ranchi police achieve success in jewelry snatching case
पुलिस द्वारा बरामद किए गये गहने (ETV Bharat)

घर की तलाशी के दौरान घटना में छिनतई हुए सभी जेवरातों (सोना-425 ग्राम एवं चांदी 450 ग्राम, जिसका मूल्य करीब 55-60 लाख रुपये) को बरामद किया गया है. इस घटना में संलिप्त अभियुक्त रामकुमार यादव एवं अन्य की पहचान की गयी है, गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

बरामद सामानों की विवरणी

  • सोना का बिस्कुट- 02 पीस (200 ग्राम लगभग)
  • सोने का सिक्का- 07 पीस (50 ग्राम लगभग)
  • सोने की अंगूठी- 15 पीस (40 ग्राम लगभग)
  • सोने का झुमका- 16 जोड़ा (30 ग्राम लगभग)
  • सोने की चेन- 09 पीस (60 ग्राम लगभग)
  • सोने का हार- 02 पीस (20 ग्राम लगभग)
  • सोने की गिन्नी एवं अन्य सामग्री (25 ग्राम लगभग)
  • चांदी की पायल- 09 जोड़ी (350 ग्राम लगभग)
  • चांदी का लॉकेट लगा हुआ चेन (25 ग्राम लगभग)
  • चांदी का सिक्का- 03 पीस (25 ग्राम लगभग)
  • चांदी का कड़ा- 01 जोड़ी (50 ग्राम लगभग)
  • अन्य छोटी-मोटी सामग्री.

इसे भी पढे़ं- बोकारो में बंद घर में चोरी, चोरों ने लाखों के गहने पर किया हाथ साफ

इसे भी पढे़ं- जेवर दुकान खुलते ही गहने से भरा बैग उड़ा ले गए अपराधी, जांच में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें- चोरी कांड का खुलासाः महिला चोर सहित तीन गिरफ्तार, गहने बरामद