ETV Bharat / state

होली को लेकर रांची में 2000 अतरिक्त बलों की तैनाती, एंटी ड्रंक एंड ड्राइव अभियान भी शुरू

रांची पुलिस होली को लेकर अलर्ट है. जिले में 2000 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है.

Ranchi Police security plan for Holi
रांची में तैनात पुलिस जवान. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 3, 2026 at 5:34 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट-प्रशांत कुमार

रांचीः होली को लेकर रांची पुलिस की सुरक्षा योजना तैयार है. रात्रि में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान शुरू कर दिया गया है. वहीं जिलेभर में अतिरिक्त 2000 पुलिस बलों की तैनाती की गई है. सादे लिबास में भी पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं, ताकि होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो.

अश्लील गानों से लेकर शराबियों तक पर नजर

रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने होली के मद्देनजर शहरी और ग्रामीण थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. एसएसपी ने कहा है कि किसी भी हाल में शहर में होली के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था ना उत्पन्न हो इसका विशेष ध्यान रखें. साथ ही होली के दिन सड़क पर चलने वाले लोगों को बेवजह परेशान नहीं किया जाए. अश्लील गाने बजाने वाले लोगों पर भी नजर रखने की हिदायत दी गई है.

जिला बल, रैफ, रैप और होमगार्ड जवानों की तैनाती

होली को लेकर रांची जिला बल के अलावा रैफ, रैप और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया. सभी थानों में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी गठित की गई है. एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. जबरन रंग लगा किसी को परेशान करने पर कार्रवाई की जाएगी.संवेदनशील इलाकों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है.

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष नजर

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कहा है कि क्षेत्र के हर संवेदनशीन इलाकों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है. धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं. एसएसपी ने सभी थानेदार को खुद अपने-अपने क्षेत्र में गश्ती लगाने का निर्देश जारी किया है. साथ ही किसी प्रकार की सूचना मिलने के बाद अपने आसपास के थाना प्रभारी और डीएसपी से संपर्क स्थापित कर सुरक्षा सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है. इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने पीसीआर, टाइगर पुलिस और बीट पुलिस से भी लगातार संपर्क स्थापित करते रहने का निर्देश दिया गया है. सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है.

Ranchi Police security plan for Holi
एंटी ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान जांच करते पुलिस पदाधिकारी. (फोटो-ईटीवी भारत)

जिले में एंटी ड्रंक एंड ड्राइव अभियान शुरू

होली में सड़क हादसे बहुत ज्यादा सामने आते हैं. ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर पूरे जिले में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान शुरू कर दिया गया है. शाम के बाद नशे में वाहन चलाने वालों को पकड़कर जुर्माना वसूला जा रहा है. अत्यधिक नशे में धुत मिलने वालों को पकड़कर थाने भेजा जा रहा है. इलाके के डीएसपी और थानेदार के नेतृत्व में होली से पहले ही ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाना शुरू कर दिया गया है.

30 स्थानों पर लगाई गई जिक-जैक बैरिकेडिंग

राजधानी रांची में होली पर्व के मौके पर ओवरस्पीड रोकने के लिए शहर के 30 मार्गों में जिक-जैक बैरिकेडिंग लगायी गई है. होली के मौके पर सड़कें सुनसान रहती हैं. जिस कारण चालक वाहन काफी तेज रफ्तार से चलाते हैं. जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. पिछले कुछ सालों में इस तरह के हादसे सामने आए हैं. दुर्घटना रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें-

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी सख्त नजर, अलर्ट मोड में धनबाद पुलिस

होली में नकली शराब खपाने की थी योजना, रांची में हुआ मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश

होली पर पुलिसवालों को नहीं मिलेगी छुट्टी, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश