ETV Bharat / state

गर्मी से पहले नगर निगम का प्लान, ऐसे होगा शहर में पानी की सप्लाई दुरुस्त!

गर्मी में जलापूर्ति को लेकर रांची नगर निगम ने व्यापक की तैयारी की है.

Ranchi Municipal Corporation Preparations for Water Supply During Summer
रात के समय टैंकरों के माध्यम से नियमित रूप से जलापूर्ति (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 21, 2026 at 10:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः प्रचंड गर्मी को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की है.

इस योजना के तहत निगम क्षेत्र में स्थापित गैर-कार्यशील एचवाईडीटी (HYDT) और मिनी एचवाईडीटी में रात के समय टैंकरों के माध्यम से नियमित रूप से पानी भरने (नाइट रिफिलिंग) का कार्य किया जा रहा है. जिससे इस भीषण गर्मी में पानी की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो.

नगर निगम के अनुसार, पूरे क्षेत्र में कुल 181 एचवाईडीटी और 1611 मिनी एचवाईडीटी स्थापित हैं, जिनके माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में नागरिकों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि, कुछ स्थानों पर ये इकाइयां फिलहाल कार्यरत नहीं हैं, जिन्हें चिन्हित कर टैंकरों से भरने की व्यवस्था शुरू की गई है.

Ranchi Municipal Corporation Preparations for Water Supply During Summer
रात में टैंकरों से पानी भरते (ETV Bharat)

इस अभियान के तहत चिरौंदी, पीस रोड, वर्धमान कंपाउंड, कांटाटोली, लेक व्यू एकेडमी स्कूल के पास, मदरसा तहफीज, किशोरगंज, इरगुटोली, यमुना नगर सहित कई वार्डों में नियमित रूप से रात के समय पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. निगम का कहना है कि यह व्यवस्था नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, ताकि दिन के समय जलापूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए और हर क्षेत्र में समान रूप से पानी उपलब्ध हो सके.

Ranchi Municipal Corporation Preparations for Water Supply During Summer
नाइट रिफिलिंग करते निगमकर्मी (ETV Bharat)

नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नाइट रिफिलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और जरूरत के अनुसार अन्य इलाकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें जलापूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है. वे तुरंत निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क करें, ताकि शिकायत का त्वरित समाधान किया जा सके.

Ranchi Municipal Corporation Preparations for Water Supply During Summer
पानी भरते निगमकर्मी (ETV Bharat)

नगर निगम की इस पहल को शहर में संभावित जल संकट से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

अवैध कनेक्शन पर सख्त हुआ रांची नगर निगम

इधर रांची नगर निगम ने Sewerage & Drainage Zone-1 के तहत वार्ड 1 से 5 और 30 से 33 में जारी कार्य के बीच अवैध कनेक्शनों पर सख्ती दिखाई है. निगम के अनुसार बिना अनुमति मैनहोल और इंस्पेक्शन चैंबर में घरों का पानी जोड़ने से ओवरफ्लो और जलजमाव की समस्या बढ़ रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है. निगम ने नागरिकों से अपील की है कि बिना अनुमति कनेक्शन न जोड़ें, अन्यथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Ranchi Municipal Corporation Preparations for Water Supply During Summer
टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था में निगम (ETV Bharat)

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा, बिना अनुमति सीवर कनेक्शन जोड़ना नियमों का उल्लंघन है, इससे पूरी ड्रेनेज व्यवस्था प्रभावित होती है. उन्होंने आगे कहा, नाइट रिफिलिंग व्यवस्था को सुचारु किया जा रहा है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर लाभुक दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. अवैध कनेक्शन या गड़बड़ी मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- गर्मी में जलसंकट को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

इसे भी पढ़ें- न स्कूलों में पीने का पानी, न ग्रामीणों की बुझ रही प्यास! सरकारी योजनाओं का भी नहीं मिल पा रहा लाभ

इसे भी पढ़ें- 11 साल बाद भी बागबेड़ा में नहीं पहुंचा पीने के पानी, ग्रामीण कई बार कर चुके आंदोलन