ETV Bharat / state

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, बीडीएस जांच में जुटी

रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी है. सूचने मिलते ही बीडीएस जांच में जुट गई है.

RANCHI CIVIL COURT BOMB THREAT
कोर्ट परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 28, 2026 at 2:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

रांची: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की दूसरी बार धमकी दी गई है. इस बार भी धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है. इससे पहले 6 फरवरी को ईमेल भेजकर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकी भरा ईमेल आने के बाद पूरे सिविल कोर्ट परिसर की एक बार फिर बम निरोधक दस्ते के द्वारा तलाशी ली गई.

इस बार भी ईमेल से मिली धमकी

रांची में एक बार फिर ईमेल के जरिए सिविल कोर्ट को बम धमाका करने की धमकी दी गई है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि एक ईमेल के माध्यम से रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम धमाके से उड़ा देने की धमकी दी गई है. धमकी आने के बाद पूरे सिविल कोर्ट परिसर को बम निरोधक दस्ते के द्वारा खंगाला गया. बताया जा रहा है कि इस बार सिविल कोर्ट परिसर को आरडीएक्स लगाकर उड़ाने की धमकी दी गई है.

RANCHI CIVIL COURT BOMB THREAT
बम निरोधक दस्ते से कोर्ट परिसर को जांच करते सुरक्षाकर्मी (ईटीवी भारत)
छह फरवरी को सिविल कोर्ट को उड़ाने की मिली थी धमकी

इससे पहले 6 फरवरी को रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसके बाद लगातार दो दिनों तक झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने पूरे कोर्ट कैंपस की तलाशी ली थी. जांच के दौरान बम निरोधक दस्ते को कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी.


समाहरणालय भवन को भी उड़ाने की मिली थी धमकी

सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के तीन दिन बाद रांची समाहरणालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. सिविल कोर्ट की तरह
समाहरणालय भवन को उड़ाने की धमकी भी ईमेल के जरिए ही दी गई थी. ईमेल में लिखा गया था की समाहरणालय को सल्फरनाइट्रेट बम से उड़ा दिया जाएगा. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर आ गई थी और तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला कर जांच शुरू करवा दी गई थी.

ये भी पढ़ें: धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने परिसर को कराया खाली, लोगों में दहशत

रांची में दूसरे दिन भी बम निरोधक दस्ते ने खंगाला सिविल कोर्ट, बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस