ETV Bharat / state

डिलिस्टिंग से किसी वर्ग को नहीं होगा नुकसान, किसानों की आय बढ़ाना ही लक्ष्य : रामविचार नेताम

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांकेर दौरे में किसानों की आय बढ़ाने से लेकर खाद उपलब्धता और डिलिस्टिंग पर खुलकर बात की है.

Ramvichar Netam on Farming
कृषि मंत्री राम विचार नेताम का कांकेर दौरा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 1, 2026 at 8:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम तीन दिवसीय बस्तर संभाग दौरे के पहले दिन कांकेर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों को संबोधित करते हुए खेती-किसानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी. मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर अधिक लाभ अर्जित करें.

कृषि विकास को लेकर हुई चर्चा

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि वे विभागीय अधिकारियों के साथ बस्तर संभाग के जिलों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान कृषि, पशुपालन और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों एवं नवाचारों का निरीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने किसानों से कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार खेती करने की अपील की, ताकि उत्पादन बढ़े और नुकसान की संभावना कम हो.

Information obtained from agricultural scientists
कृषि वैज्ञानिकों से ली जानकारी (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)
किसानों की आय बढ़ाना ही लक्ष्य : रामविचार नेताम (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)

प्रदेश में नहीं है खाद की कमी

कृषि मंत्री ने कहा कि धान की खेती में अधिक पानी की आवश्यकता होती है. जल संकट की स्थिति को देखते हुए किसानों को दलहन और तिलहन फसलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए. उन्होंने जैविक खेती, हरे चारे के उपयोग और कम लागत वाली कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी. खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की चिंता पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खाद का पर्याप्त भंडारण है. केवल डीएपी खाद की कुछ कमी है, जिसकी आपूर्ति शुरू हो चुकी है और जल्द ही किसानों को उपलब्ध करा दी जाएगी.

Inspection of Krishi Vigyan Kendra
कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)
Inspection of activities and innovations
कार्यों एवं नवाचारों का निरीक्षण (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)

संविधान के तहत छत्तीसगढ़ में लागू होगी यूसीसी

यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि संविधान के तहत बनाए गए प्रावधानों के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. इसके लिए पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा.साथ ही डीलिस्टिंग के मुद्दे पर अपना समर्थन दिया.

Agriculture Minister Ram Vichar Netam visit
कृषि मंत्री राम विचार नेताम का कांकेर दौरा (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)

डीलिस्टिंग से किसी भी वर्ग के संवैधानिक अधिकार या आरक्षण व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे- रामविचार नेताम,कृषि मंत्री

सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

किसानों को वैज्ञानिक खेती, फसल विविधीकरण और जैविक कृषि अपनाने का संदेश देते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भरोसा दिलाया कि सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.बस्तर संभाग का यह तीन दिवसीय दौरा कृषि योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.



सलवार सूट पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात, आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटे गहने, पैदल ही भागे बदमाश

किसानों को मिलेगा भूमि अधिग्रहण मुआवजा, कोर्ट ने दिया ब्याज सहित रकम देने का आदेश, स्वामित्व को लेकर था विवाद

कबीरपंथी संत का सपना होगा पूरा, परमार्थ के लिए बने भवन में खुलेगा प्रदेश का पहला रेडक्रॉस हॉस्पिटल