ETV Bharat / state

रामपुर में इस दिन लोकल रूट होंगे प्रभावित, चुनाव ड्यूटी पर जाएंगी HRTC की 13 बसें

हिमाचल में पंचायत चुनाव को लेकर HRTC की कई बसों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित होगी.

Rampur Bus Stand
रामपुर बस अड्डा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : May 21, 2026 at 1:27 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रामपुर: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. पंचायत चुनाव को लेकर रामपुर बुशहर में भी परिवहन व्यवस्था प्रभावित रहेगी. रामपुर बुशहर क्षेत्र में 24, 26, 28 और 30 मई को कई लोकल बस रूट प्रभावित रहेंगे, क्योंकि पंचायत चुनाव ड्यूटी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों को लगाया जा रहा है, जिसके चलते रामपुर बुशहर के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. प्रदेश में 26, 28 और 30 मई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान डाला जाएगा.

चुनाव ड्यूटी में जाएंगी 13 बसें

रामपुर बस अड्डा प्रभारी स्वरूप कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते जिला प्रशासन की ओर से रामपुर डिपो से फिलहाल 13 बसों की मांग भेजी गई है. ये बसें चुनाव ड्यूटी में पोलिंग पार्टियों, चुनाव कर्मचारियों और मतदान सामग्री को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जाएगी. उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए परिवहन व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए जा रहे हैं. जिन दिनों में बसें चुनाव ड्यूटी पर रहेंगी, उन दिनों में कुछ लोकल रूटों पर बस सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती हैं. हालांकि जरूरी और प्रमुख रूटों पर सेवाएं बनाए रखने की कोशिश की जाएगी.

"यात्रियों से अपील है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित बस स्टैंड या HRTC कार्यालय से बसों की जानकारी जरूर हासिल कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में जाने से पहले यात्रियों को समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जा रही है." - स्वरूप कुमार, प्रभारी, रामपुर बस अड्डा

चुनाव में इस्तेमाल होंगी HRTC की बसें

गौरतलब है कि पंचायत चुनावों के दौरान प्रदेशभर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का उपयोग चुनावी कार्यों में किया जा रहा है. जिला प्रशासन का कहना है कि चुनाव ड्यूटी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे सफल बनाने के लिए सभी विभागों का सहयोग जरूरी है. वहीं, स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी से मांग की है कि चुनाव ड्यूटी के बावजूद लोकल रूटों पर न्यूनतम बस सेवाएं जारी रखी जाएं, ताकि आम जनता को ज्यादा दिक्कत न हो.

ये भी पढ़ें: पंचायत चुनाव में रिश्तों पर राजनीति भारी! चुनावी रण में ननद-भाभी आमने-सामने

ये भी पढ़ें: कुल्लू नगर निकायों में इस बार महिलाओं का दबदबा, 39 में 24 सीटों पर की जीत हासिल

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम के विधानसभा क्षेत्र में ये सीट बनी 'हॉट सीट', इन दिग्गजों के चुनावी रण में उतरने से बढ़ा रोमांच