ETV Bharat / state

आजम खान के करीबी आसिम राजा ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, सपा को लेकर कही बड़ी बात

रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी असीम राजा ने मीडिया से साझा किए विचार.

मीडिया से मुखातिब आसिम राजा.
मीडिया से मुखातिब आसिम राजा. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 1, 2026 at 12:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रामपुर : समाजवादी पार्टी के भीतर चल रही सियासी हलचल के बीच रविवार को सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी असीम राजा ने प्रेस वार्ता कर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बड़ा संदेश दिया. असीम राजा ने कहा है कि समाजवादी पार्टी रामपुर में पूरी तरह एकजुट है. ऐसे में जो लोग संगठन से अलग राह पर चलकर मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, वे पार्टी हित में काम नहीं कर रहे.

मीडिया से मुखातिब आसिम राजा. (Video Credit : ETV Bharat)

असीम राजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान के नेतृत्व में मजबूती के साथ काम कर रही है. रामपुर के विकास में आज़म खान का बड़ा योगदान रहा है और आज जो विकास दिखाई देता है, वह उनकी वर्षों की मेहनत का परिणाम है. आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव और आजम खान के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगी.

असीम राजा ने कहा कि आज़म खान और उनके परिवार पर सैकड़ों मुकदमे दर्ज किए गए. इसके बावजूद समाजवादी कार्यकर्ता न डरे हैं और न ही पीछे हटे हैं. उन्होंने संगठन के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग पार्टी द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों और जिला संगठन को नहीं मानते, उन्हें पार्टी का वफादार नहीं, बल्कि बागी माना जाएगा. यदि अनुशासनहीनता जारी रही तो संबंधित लोगों के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई भी की जा सकती है. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की.

यह भी पढ़ें : आजम खान और बेटे को एक मामले में राहत व दूसरे में आफतः जानलेवा हमले में बरी, जन्म प्रमाण पत्र मामले में अपील खारिज

यह भी पढ़ें : शहर विधायक आकाश सक्सेना को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान रहेंगे तैनात