ETV Bharat / state

पिथौरागढ़: युवा ग्राम प्रधान की खाई में गिरकर मौत, घंटों बाद मिली लाश

पिथौरागढ़ के रिगुनिया गांव के प्रधान रमेश थापा की खाई में गिरने से मौत हो गई

Village headman dies
ग्राम प्रधान की खाई में गिरकर मौत (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 7, 2026 at 8:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पिथौरागढ़: सीमांत जिला पिथौरागढ़ के तेजम तहसील के रिगुनिया गांव के युवा ग्राम प्रधान रमेश थापा की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. प्रधान का थल में रामगंगा तट पर अंतिम सस्कार किया गया. जवान बेटे की असमय मौत हो जाने से माता-पिता समेत पूरे का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने बताया, 35 वर्षीय ग्राम प्रधान रमेश थापा मंगलवार देर शाम को घर से एक किमी दूर पेयजल स्त्रोत में पानी लगाने गया था. इसी दौरान पांव फिसलने से रमेश गहरी खाई में गिर गया. खाई में गिरने से रमेश के पेट पर गंभीर चोटें आई. घर लौटने में देरी होने पर ग्रामीण खोजबीन में गए. जहां प्रधान खाई में मृत अवस्था में मिला. मृतक प्रधान के वृद्ध पिता भवान सिंह, माता पुष्पा थापा, पत्नी भावना देवी, 12 वर्षीय पुत्री किरण और नौ वर्षीय पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने बताया रमेश बहुत मिलनसार और मदतगार व्यक्ति थे. असमय मौत ने गांव सदमे में है. रिंगुनिया गांव के प्रधान की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई है. बुधवार को गमगीन माहौल में रामगंगा नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

ग्रामीणों के अनुसार, तेजम तहसील के रिंगुनिया गांव में मंगलवार को गांव के नलों में पानी नहीं आ रहा था. ग्राम प्रधान रमेश थापा दोपहर में घर से एक किलोमीटर दूर पेयजल स्रोत को देखने गए थे. जब देर शाम तक ग्राम प्रधान नहीं लौटे तो परिजनों द्वारा चिंता जताने पर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की. ढूंढ खोज के दौरान प्रधान खाई में मृत हालत में मिले.

ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी पर पांव फिसलने से वह गहरी खाई में गिरे हुए थे. जैसे ही ग्राम प्रधान की मौत की खबर मिली, परिजन बेहोश हो गए. लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी. ग्राम प्रधान रमेश थापा का बुधवार को थल में रामगंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक छाया हुआ है. ब्लॉक प्रमुख कविता महर, कनिष्ठ प्रमुख देवा धर्मशक्तू, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पृथ्वीराज और ग्राम प्रधान संगठन ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें: