ETV Bharat / state

रमज़ान का दसवां रोज़ा: UP में रहते हैं ? जानें आपके शहर में कब खुलेगा रोज़ा

सुबह से ही रोजेदार इबादत, कुरआन-ए-पाक की तिलावत और नेक कामों में मशगूल रहे. मस्जिदों और घरों में तरावीह की नमाज बदस्तूर जारी है.

माह-ए-रमजान का दसवां रोजा.
माह-ए-रमजान का दसवां रोजा. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 4:59 PM IST

|

Updated : February 28, 2026 at 6:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : रहमतों और बरकतों का महीना माह-ए-रमजान पूरे अकीदत और एहतराम के साथ आगे बढ़ रहा है. आज रमजान का दसवां रोजा है और रोजेदार पूरे अनुशासन, सब्र और इबादत के साथ इसे अदा कर रहे हैं. सुबह से ही रोजेदार इबादत, कुरआन-ए-पाक की तिलावत और नेक कामों में मशगूल रहे. मस्जिदों और घरों में तरावीह की नमाज का सिलसिला बदस्तूर जारी है.

बाजारों में दिखने लगी रौनक : महिलाएं भी रोजा खोलने के बाद नमाज अदा कर घरेलू जिम्मेदारियों को निभा रही हैं. रमजान की रौनक अब बाजारों में भी साफ नजर आने लगी है. इफ्तार के सामान से लेकर ईद की खरीदारी तक, बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है. कपड़ों, सेवइयों, खजूर और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी तेज हो गई है. लोग रमजान की इबादत के साथ-साथ ईद की तैयारियों में भी जुट गए हैं.

इफ्तार के लिए सजेंगे तस्तरख्वान : शनिवार को रमजान का दसवां रोजा है, जिसकी खास अहमियत मानी जाती है. दसवां रोजा अल्लाह की रहमत की रवानी और मेहरबानी है. इसके बाद 'बरकत' का दूसरा अशरा शुरू हो जाएगा. शाम ढलते ही घरों और मसाजिदों में इफ्तार के लिए तस्तरख्वान सजेंगे और रोजेदार तय समय पर रोजा खोलकर मगरिब की नमाज अदा करेंगे.

विभिन्न जिलों में इफ्तार का समय-

शहरसुन्नीशिया
लखनऊ6:076:17
आगरा 6:19 6:21
अलीगढ़6:186:26
मेरठ6:216:32
कानपुर6:116:22
बरेली6:176:25
मुरादाबाद6:18 6:25
वाराणसी6:006:10
गोरखपुर6:036:12
प्रयागराज6:106:15
आजमगढ़6:096:10
रामपुर6:186:27

भाईचारे का दे रहे संदेश : रमजान के पाक महीने में रोजेदार सब्र, संयम और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं. इबादत के साथ जरूरतमंदों की मदद और जकात-फितरा अदा करने का सिलसिला भी तेज हो गया है. माह-ए-रमजान का हर दिन अपने साथ नई रूहानी ताजगी और सुकून लेकर आता है.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में UGC पर चुप रहे डॉ. दिनेश शर्मा, लोगों ने की जमकर नारेबाजी

Last Updated : February 28, 2026 at 6:25 PM IST