राम मंदिर चंदा गबन विवाद: योगी-भागवत पर कांग्रेस का निशाना, ट्रस्ट को तुरंत भंग करने की मांग
राम मंदिर विवाद पर कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा हमला!

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 8, 2026 at 11:35 AM IST
लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर है. अब कांग्रेस ने एसआईटी जांच की समय सीमा बढ़ाने पर सवाल उठाए हैं. इतना ही नहीं बीजेपी पर जांच को प्रभावित करने का भी संदेह जताया है. कांग्रेस ने जांच के दायरे में और लोगों को लाने की मांग की है.
ट्रस्ट को भंग करने की मांग: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने चढ़ावा चोरी के आरोपों की जांच के दायरे में और लोगों को शामिल करने की मांग की है. कांग्रेस नेता ने सरकार और आरएसएस को निशाना पर लिया.
यह संभव ही नहीं है कि, इसके लोग बिना आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के चढ़ावे की चोरी करते हों. इसलिए लूट की सच्चाई को सामने लाने के लिए जरूरी है कि, मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ को भी जांच के दायरे में लाया जाए- शाहनवाज आलम, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस
ट्रस्ट में RSS के लोग: कांग्रेस ने कहा कि, ट्रस्ट के सारे ही लोग आरएसएस से जुड़े हैं. आरएसएस अपने को चरित्र निर्माण करने वाला संगठन बताता रहा है. इस संगठन में अनुशासन के नाम पर बिना सवाल किए आदेशों के पालन का संस्कार सिखाया जाता है, इसलिए बिना बड़े लोगों की सहमति के ऐसा नहीं हो सकता.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पता है कि, उन्हें और मोहन भागवत को जांच के दायरे में लाने की मांग देश करेगा. इसीलिए बौखलाहट में वे कांग्रेस के खिलाफ अनर्गल भाषा बोल रहे हैं.- शाहनवाज आलम, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस
बीजेपी और RSS का राम से संबंध नहीं: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने बीजेपी और आरएसएस पर एक और गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, आरएसएस और भाजपा का भगवान राम से कोई संबंध नहीं है.
यह भी पढ़ें: थर्ड डिग्री नहीं झेलेंगे राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी ! तीनों को लेकर निकल गई पुलिस
यह भी पढ़ें: श्री रामजन्म भूमि चढ़ावा चोरी केस; आरोपों के बीच सामने आए चंपत राय, कहा-SIT रिपोर्ट आने के बाद बात करुंगा

