ETV Bharat / state

रक्षाबंधन 2026: दिव्यांग बच्चों ने लोक भवन में बांधी राज्यपाल रमेन डेका को राखी

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, स्नेह और पारस्परिक विश्वास का पर्व है.

GOVERNOR RAMEN DEKA
रक्षाबंधन 2026 (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 27, 2026 at 10:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: रक्षाबंधन त्योहार से एक दिन पहले ''कोपल वाणी'' के दिव्यांग बच्चों और मिनी मार्वेल्स स्कूल के बच्चों ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका को अपने हाथों से बनाई गई राखियां बांधी. बच्चों ने रक्षा सूत्र बांधकर राज्यपाल के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और उन्हें अपने हाथों से तैयार की गई राखियों की विशेषता भी बताई. इसके बाद बच्चों ने राज्यपाल का मुंह भी मीठा कराया.

दिव्यांग बच्चों ने बांधी रमेन डेका को राखी

बच्चों के मासूम हाथों से बनाई गई राखियां जब राज्यपाल रमेन डेका की कलाई पर सजी तो रक्षाबंधन का यह अवसर आत्मीयता और भावनाओं से भर उठा. राज्यपाल ने बच्चों को प्यार से दुलारा और उन्हें आशीर्वाद दिया. राज्यपाल के हाथों भेंट और गिफ्ट पाकर बच्चे भी बहुत खुश हुए. लोक भवन पहुंचे बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था. विशेष रूप से कोपल वाणी के दिव्यांग बच्चों के लिए यह अवसर सम्मान, आत्मविश्वास और गौरव से भरा रहा.

बच्चों ने अपने हाथों से बनाई राखियां राज्यपाल को बांधी

अपने हाथों से राखियां तैयार कर उन्हें राज्यपाल की कलाई पर बांधना बच्चों की रचनात्मकता, कौशल और आत्मनिर्भरता का सुंदर उदाहरण बना. इस अवसर ने यह संदेश भी दिया कि दिव्यांग बच्चे समाज की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें समान अवसर एवं प्रोत्साहन मिलना चाहिए.

राज्यपाल ने की बच्चों की प्रतिभा की तारीफ

राज्यपाल रमेन डेका ने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, स्नेह और पारस्परिक विश्वास का पर्व है. बच्चों का यह आत्मीय स्नेह मन को छू लेने वाला है. राज्यपाल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज को दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए. इस अवसर पर कोपल वाणी की संस्थापिका पदमा शर्मा, श्रद्धा साहू एवं सोनिया दामनी उपस्थित रहीं. मिनी मार्वेल्स स्कूल की डायरेक्टर अनुभूति श्रीवास्तव सहित शिक्षकों ने बच्चों को राज्यपाल से मिलवाया.

रक्षाबंधन 2026: छत्तीसगढ़ के मार्केट में वोकल फॉर लोकल का बोलबाला, चंदन, रुद्राक्ष और धार्मिक प्रतीकों जैसी देसी राखियों की डिमांड

नेपाल त्रासदी: रायपुर की मोनिका यादव बाढ़ में लापता, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रक्षाबंधन 2026: दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी को बांधी गई विशेष राखी, सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम