ETV Bharat / state

रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग का खास गिफ्ट हैंपर, Gen Z को करेगा अट्रैक्ट, जानिए क्यों है खास

रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने Gen Z को ध्यान में रखकर गिफ्ट हैंपर लॉन्च किया है,जिसे अच्छा रिस्पांस मिला है.रितेश तंबोली की रिपोर्ट

special gift hamper for Raksha Bandhan
रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग का खास गिफ्ट हैंपर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 21, 2026 at 7:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर : रायपुर सहित पूरे देश में 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. इस पर्व को भाई बहन के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है.इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर उनके स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करती हैं.वहीं भाई ताउम्र अपनी बहन की सुरक्षा और जिम्मेदारी का संकल्प देते हैं.

रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग की विशेष तैयारी

रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए इस बार रायपुर के डाक विभाग में एक खास तरह का गिफ्ट हैंपर लॉन्च किया है. जिसकी कीमत 520 रुपए है. इस गिफ्ट हैंपर के बारे में रायपुर जीपीओ के पोस्टल असिस्टेंट मोहम्मद रफीक ने जानकारी साझा की है.

रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग का खास गिफ्ट हैंपर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

इस बार रक्षाबंधन पर्व को लेकर पहली बार एक खास गिफ्ट हैंपर आया है, जो भाई बहन के प्यार को दर्शाने के लिए लाया गया है. इस गिफ्ट हैंपर में तीन पिक्चर पोस्टकार्ड, इसमें एक फ्रिज मैग्नेटो भी है. इस गिफ्ट हैंपर में दो खूबसूरत राखियां भी है. Gen-Z को देखते हुए पोस्टल विभाग नया कॉन्सेप्ट लाया है, इसमें एक रक्षाबंधन का बैच भी है जो युवा वर्ग को काफी पसंद आएगा- मोहम्मद रफीक, पोस्टल असिस्टेंट फिलैटली ब्यूरो जीपीओ

special gift hamper for Raksha Bandhan
रक्षाबंधन पर डाक विभाग का खास गिफ्ट हैंपर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
hamper designed with Gen Z
Gen Z को ध्यान में रखकर बनाया गया हैंपर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

क्या है गिफ्ट हैंपर की खासियत ?

पोस्टल विभाग ने राखी गिफ्ट हैंपर की कीमत 520 रुपए रखी है. इस गिफ्ट हैंपर में तीन पिक्चर पोस्टकार्ड समेत राखी, अक्षत और कुमकुम की डिबिया है. भाई के लिए खूबसूरत सा की-रिंग भी इस गिफ्ट हैंपर में मौजूद है. यह गिफ्ट हैंपर रायपुर के मुख्य डाकघर में उपलब्ध है. इसे रायपुर पोस्ट ऑफिस के काउंटर से या फिलैटली ब्यूरो से भी खरीद सकते हैं. इस गिफ्ट हैंपर को अब तक अच्छा रिस्पांस मिला है. पिछले दो दिनों में 40 गिफ्ट हैंपर की बिक्री हो चुकी है. रक्षाबंधन पर्व में पहली बार छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल का ये प्रयोग काफी सराहा जा रहा है.

Queue at post office for gift hampers
गिफ्ट हैंपर के लिए डाकघर में लगी लाइन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
Rakhi and Kumkum postal greetings  special
राखी कुमकुम पोस्टल ग्रीटिंग्स हैं खास (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

रक्षाबंधन पर बहनों को डाक विभाग का तोहफा, वाटरप्रूफ लिफाफों में भैया तक सुरक्षित पहुंचेगी राखी, स्पेशल लेटर बॉक्स का भी इंतजाम

राखी बाजार हुआ गुलजार, डोरेमॉन पोकीमॉन के साथ कश्मीरी राखी ने बनाई मार्केट में जगह, फैंसी थालियों की भी डिमांड ज्यादा

रक्षाबंधन 2026 : कलाईयों पर सजेंगी धान बीज वाली ईको फ्रेंडली राखियां, पैरा आर्ट पेंटिंग्स भी दे रही प्रकृति संरक्षण का संदेश