ETV Bharat / state

रक्षा बंधन 2026: सीएम विष्णु देव साय ने दी त्योहार की बधाई, तोहफे में बहनों को भेंट की ई-रिक्शा

सीएम ने कहा कि प्रेम का ये पर्व लोगों के जीवन में उन्नति और शांति लेकर आए. तरुण शर्मा की रिपोर्ट.

RAKSHA BANDHAN 2026
जशपुर में सीएम को बहनों ने बांधी राखी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 27, 2026 at 7:30 PM IST

|

Updated : August 27, 2026 at 8:46 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जशपुर: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश वासियों और बहनों को बधाई दी है. सीएम ने कहा कि प्रेम का ये पर्व लोगों के जीवन में उन्नति और शांति लेकर आए. सीएम साय ने अपने गृहजिले की बहनों से राखी भी बंधवाई. सीएम साय ने इस मौके पर 50 बहनों को ई-रिक्शा का उपहार दिया. सीएम ने 84 लाख 69 हजार के विकास कार्यों की सौगात भी जनता को दी.

जशपुर में सीएम को बहनों ने बांधी राखी

जशपुर के केरसई में आयोजित रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी. बहनों के स्नेह से खुश होकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राखी विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का पर्व है, उनका फर्ज है कि बहनों का सम्मान बना रहे तथा क्षेत्र का विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि प्रदेश की माताओं-बहनों का आशीर्वाद उनके लिए सौभाग्य की बात है और वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की हर बहन आत्मनिर्भर बने.

जशपुर में सीएम को बहनों ने बांधी राखी (ETV Bharat)


84.69 लाख के छह विकास कार्यों की सौगात

सीएम ने केरसई में 84.69 लाख की लागत के 6 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इनमें 24.70 लाख की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण सबसे अहम रहा. यह भवन महिलाओं के प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों की बैठक, उत्पाद निर्माण, प्रदर्शन, विपणन और आजीविका गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने इसे केवल भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बताया.

महिलाएं ई-रिक्शा के माध्यम से प्रतिमाह करीब 15 हजार तक की आय अर्जित कर रही हैं और यह पहल उन्हें स्थायी स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाएगी. पिछले रक्षाबंधन पर हमने स्व-सहायता समूह की 14 महिलाओं को ई-रिक्शा दिए गए थे. आज स्व-सहायता समूहों की महिलाएं किराना दुकान, सब्जी व्यवसाय सहित विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं. स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं: विष्णु देव साय, सीएम

मुख्यमंत्री ने दी विकासकार्यों की सौगात

सीएम ने सराईटोली में 15 लाख की सीसी सड़क, 5.99 लाख के मुक्तिधाम, खड़ियाटोली में 10 लाख की सीसी सड़क, बरटोली में 19 लाख की सीसी सड़क तथा राइमुंडा राउतपारा पहुंच मार्ग पर 10 लाख की आरसीसी पुलिया का लोकार्पण और भूमिपूजन किया.

साइबर जागृति अभियान : जांजगीर चांपा में 1 घंटे में बांधी गई 1 लाख राखी, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कारनामा दर्ज

रक्षाबंधन पर्व पर केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदियों को राखी बांधने के लिए गाइड लाइन जारी

50 लाख की डायमंड राखी से सजा रायपुर का सर्राफा बाजार, डिमांड में सोने और चांदी की राखियां

Last Updated : August 27, 2026 at 8:46 PM IST