ETV Bharat / state

रक्षा बंधन 2026: हरियाणा में आज से महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री, 15 साल के बच्चे का भी नहीं लगेगा टिकट

आज दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि तक बसों में महिलाओं के लिए किराया माफ रहेगा. वो फ्री में सफर सकर सकेंगी.

BUS TRAVEL FREE WOMEN HARYANA
BUS TRAVEL FREE WOMEN HARYANA (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 27, 2026 at 9:31 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जींद: आज यानी 27 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए किराया माफ रहेगा. दिल्ली तक महिलाएं रोडवेज बसों में 15 साल के बच्चे के साथ फ्री में सफर कर सकेंगी. हर बार की तरह इस बार भी हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री की है.

जींद बस अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: जींद बस अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. एक तरफ बसों की संख्या निर्धारित कर दी है, तो दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है, ताकि किसी भी महिला या यात्री को कोई परेशानी ना हो.

रक्षा बंधन 2026: हरियाणा में आज से महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री (ETV Bharat)

28 अगस्त की मध्यरात्रि तक रहेगी सुविधा: जींद बस स्टैंड प्रभारी रोडवेज विभाग अजीत सिंह ने बताया कि "ये निशुल्क यात्रा सुविधा 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी. इस दौरान महिलाओं के साथ उनके 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे भी रोडवेज की साधारण बसों में बिना किराया दिए यात्रा का लाभ उठा सकेंगे. ये सुविधा हरियाणा राज्य के भीतर किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए मान्य होगी, जिसमें दिल्ली और चंडीगढ़ तक की यात्राएं भी शामिल हैं."

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी: महाप्रबंधक की ओर से प्रत्येक बस स्टैंड पर वर्दीधारी परिवहन कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वो महिला यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल के लिए उचित मार्गदर्शन दे सकें. इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बस स्टैंड परिसरों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं. रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए अतिरिक्त बसों का संचालन और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, 15 साल तक के बच्चों का भी नहीं लगेगा टिकट