ETV Bharat / state

पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर बरसे राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, तुष्टीकरण की राजनीति करने का लगाया आरोप

हजारीबाग में सांसद दीपक प्रकाश पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

MP Deepak Prakash In Hazaribag
हजारीबाग में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में मौजूद राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व अन्य. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 30, 2025 at 8:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबाग: राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश हजारीबाग में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में शामिल हुए. कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा.

बंगाल सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की बात कही जा रही है और जब वहां के लोगों ने इस बात का विरोध किया तो तो उसे बैलेंस करने के लिए महाकाल मंदिर निर्माण में योगदान का दावा किया जा रहा है. दीपक प्रकाश ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है.

बयान देते राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश. (वीडियो-ईटीवी भारत)

भाजपा के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि जिन लोगों ने देश को दोनों हाथों से लूटा, भारत के मंदिरों को लूटा, संस्कृति को लूटा उसके नाम पर बाबरी मस्जिद बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के इशारे पर बाबरी मस्जिद बनाया जा रहा है और जब पूरे बंगाल में इस बात का विरोध शुरू हुआ तो ममता बनर्जी मुद्दे को बैलेंस करने के लिए महाकाल मंदिर निर्माण में अपना योगदान का दावा कर रही हैं.

निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर का बंगाल में विरोध

भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग के स्पेशल रोल ऑब्जर्वर (विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक) सी मुरुगन पहुंचे थे. उन्हें मगराहाट में हियरिंग सेंटर जाना था, लेकिन उन्हें वोटरों के एक ग्रुप के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था. इस दौरान उनकी कार पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया. जिसमें उनकी कार का हैंडल टूट गया था. दीपक प्रकाश ने कहा कि ऐसे लोगों को खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए.

देश के दुश्मन भारत में सक्रियः दीपक प्रकाश

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बांग्लादेशियों के कारण देश का राष्ट्रांतरण हो रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन लोगों के द्वारा अलग देश की मांग किए जाने की संभावना है. ये लोग भारत के आर्थिक संसाधन को लूट रहे हैं. ये बांग्लादेश से आते हैं और यहां लव जिहाद और लैंड जिहाद करते हैं. उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन भारत में सक्रिय हैं.

MP Deepak Prakash In Hazaribag
हजारीबाग में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित करते राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश. (फोटो-ईटीवी भारत)

कांग्रेस, टीएमसी, जेएमएम और राजद पर निशाना

उन्होंने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए बांग्लादेशियों का समर्थन करने का आरोप लगाया. दीपक प्रकाश ने कहा कि ये चारों पार्टियां न सिर्फ उनका समर्थन करती है, बल्कि संरक्षक भी बनी हुई है. बांग्लादेशियों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करवाकर उन्हें वोट बैंक बनाना चाहती है. उन्होंने कहा कि इस कृत्य से देश को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है.

राज्यसभा सांसद ने इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. साथ ही उनपर देशद्रोह का मुकदमा चलाने तक की बात कही. बहरहाल, पश्चिम बंगाल ने पूरे देश की सियासत को गर्म कर दिया है. चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएगा, वैसे-वैसे बयानबाजी और भी तेज होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-

दीपक प्रकाश ने सीएम हेमंत सोरेन को दी चुनौती, कहा- बिहार चुनाव में नहीं मिले तरजीह तो राजद कोटे के मंत्री को हटाकर दिखाएं

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पाकुड़ में दिया बयान, कहा- संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिए आर्थिक संसाधन पर जमा रहे कब्जा - Bangladeshi Infiltration In Santhal

सीएम हेमंत सोरेन और सोनिया गांधी की मुलाकात पर सांसद दीपक प्रकाश का कटाक्ष, बताया परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों का मिलन - BJP Vijaya Sankalpa Sabha