ETV Bharat / state

'हिमाचल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का एक भी वोट नहीं जाएगा बाहर, CM के साथ चट्टान जैसे खड़े हैं सभी विधायक'

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि, सभी विधायक सीएम के साथ चट्टान जैसे खड़े हैं. 5 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है.

Himachal Cabinet Minister Harshvardhan Chauhan
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 2:29 PM IST

|

Updated : March 3, 2026 at 5:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: राज्यसभा चुनाव को लेकर 5 मार्च को नामंकन का आखिरी दिन है, लेकिन अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. वहीं, सूक्खु सरकार ने 5 मई को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमे सभी विधायकों को शामिल होने के सख्त निर्देश दिए हैं. संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अभी कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार तय नहीं किया गया है. कांग्रेस हाई कमान इस पर जल्द फैसला लेगा.

5 मार्च को राज्यसभा के लिए नामांकन

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि, "राज्यसभा के लिए नामांकन 5 मार्च को 3:00 बजे तक है, 6 मार्च को छंटनी होनी है और 16 मार्च को मतदान होने हैं. कांग्रेस की तरफ से कौन उम्मीदवार होगा, इसको लेकर कांग्रेस हाई कमान की मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की चर्चा हुई है. उम्मीद है कि जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी. कांग्रेस आलाकमान राष्ट्रीय स्तर पर उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा. अन्य राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं. आज शाम तक उम्मीद है कि उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी."

संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान (ETV Bharat)

'कांग्रेस का एक भी वोट नहीं जाएगा बाहर'

वहींं, हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि, जो 2024 में परिस्थितियां पैदा हुई थी, वह इस बार नहीं होगी. हिमाचल में वोट खरीदने की परम्परा नहीं है, जिन्होंने 2024 में किया था उसका परिणाम उन्होंने भुगत लिया है. प्रदेश की जनता ने उन्हें घर बिठा दिया है. 2026 में चुनाव में कोई भी वोट बाहर नहीं जाएगा. सभी विधायक सीएम के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. कांग्रेस से कोई भी उम्मीदवार खड़ा हो उसे ही सभी वोट मिलेंगे. कांग्रेस का एक भी वोट बाहर नहीं जाएगा. कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है.

20 मार्च को बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री

वहीं, हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि, "20 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना बजट पेश करेंगे. 18 मार्च से बजट सत्र शुरू होगा और 20 मार्च को बजट पेश होने के बाद 23, 24 और 25 को बजट पर चर्चा होगी. इसके अलावा 27 और 28 मार्च को कट मोशन होगा. 30 मार्च से पहले पहले बजट को पास करना होगा. इसको लेकर विधानसभा सचिवालय द्वारा जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा."

ये भी पढ़ें: हिमाचल में एक हफ्ते में तय होगा वन भूमि का भविष्य, राजस्व मंत्री की बैठक में बना खास प्लान

ये भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले में 'पीली क्रांति' की धमाकेदार दस्तक, 360 क्विंटल हल्दी की होगी खरीद

Last Updated : March 3, 2026 at 5:01 PM IST