ETV Bharat / state

अयोध्या में निषाद समुदाय के लोगों से मिले राजू दास, मांगी माफ़ी

पुजारी राजू दास ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता के लिए ऐसे शब्द कहे थे, न कि निषाद समाज के लिए.

RAJU DAS APOLOGIZED
माफ़ी मांगने पर मज़बूर हुए हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास. (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 1, 2026 at 11:33 AM IST

|

Updated : September 1, 2026 at 12:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अयोध्या : हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास बीते दिनों एक शो में कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद को अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने को लेकर सियासी बवाल मचा है. अक्सर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर दिखाई दिए जाने वाले अयोध्या के हनुमानगढ़ी के प्रमुख पुजारी महंत राजू दास को घेरने के लिए कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता पर किए गए अपशब्दों के प्रयोग को निषाद समाज से जोड़कर राजू दास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पुजारी राजू दास सियासी ताप को नापते हुए बैक फुट पर आ गए हैं. उन्होंने अयोध्या में निषाद समुदाय की बस्ती में जाकर निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात की है और उन्होंने कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है, तो इसके लिए वह क्षमा चाहते हैं, लेकिन उन्होंने अपने शब्द कांग्रेस प्रवक्ता के लिए प्रयोग किए थे, निषाद समाज के लिए नहीं थे.

अपशब्द पर माफ़ी मांगने पर मज़बूर हुए हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास. (ईटीवी भारत)

निषाद समुदाय से मुलाकात के दौरान हनुमानगढ़ी के प्रमुख पुजारी राजू दास ने कहा कि हम अयोध्या के निवासी हैं और निषाद राज भगवान राम के परम मित्र थे और हम भगवान राम के परम भक्त के सेवक हैं, हम भला कैसे निषाद समुदाय के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर सकते हैं. डिबेट शो में कांग्रेस प्रवक्ता ने पहले उनके ऊपर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें जूता दिखाया था.

इसके बाद उन्होंने एक विपक्ष के प्रवक्ता के रूप में प्रतिकार किया था, ना कि निषाद समाज को इंगित करते हुए किसी शब्द का प्रयोग किया था. क्योंकि विपक्ष के नेता इस मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं. इसके लिए राजू दास ने निषाद समुदाय मुलाकात कर उनसे माफ़ी मांगी है. उन्होंने कहा कि उनके शब्द कांग्रेस प्रवक्ता के लिए थे, ना कि निषाद समुदाय के लिए था.

Last Updated : September 1, 2026 at 12:34 PM IST