ETV Bharat / state

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ को दी दो नई सौगात: श्रीराम सीनियर सिटीजन होम और फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में गोमती नगर स्थित 'श्रीराम सीनियर सिटीजन होम' और लाजपत नगर स्थित 'फ्रेगरेंस पार्क' का उद्घाटन किया.

Photo Credit: ETV Bharat
गोमती नगर में खुला ‘श्रीराम सीनियर सिटीजन होम’: रक्षा मंत्री बोले- यह सिर्फ आश्रय नहीं, सम्मान का प्रतीक है. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 29, 2026 at 6:28 PM IST

|

Updated : August 29, 2026 at 7:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी को दो सौगात दी हैं. पहले उन्होंने गोमती नगर में श्री राम ओल्ड एज होम का उद्घाटन किया. इसके बाद रक्षा मंत्री ने लाजपत नगर में फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण किया. रक्षा मंत्री ने कहा कि शहर के दो हिस्सों में इन दो प्रोजेक्ट के जरिए एक ओर तो युवा वर्ग को आकर्षित करने का प्रयास किया गया, वहीं दूसरी ओर बुजुर्गों के सम्मान के लिए ओल्ड एज होम स्थापित किया गया.

बुजुर्गों को सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन देने की पहल: उन्होंने कहा कि हम लखनऊ को नंबर एक बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे. जितना कहेंगे उतना करेंगे और ऐसा कुछ भी नहीं कहेंगे जो ना कर सकें. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोमतीनगर क्षेत्र में नवनिर्मित श्रीराम सीनियर सिटीजन होम नगर की जनता को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं.

ओल्ड एज होम में मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं: उनके अनुभव और जीवन-मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं. सीनियर सिटीजन होम केवल आश्रय का स्थान नहीं, बल्कि हमारे बुजुर्गों को सम्मान, स्नेह, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने का एक संवेदनशील प्रयास है. मैं इस पुनीत कार्य से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूँ. आइए, हम सब मिलकर ऐसा समाज बनाएं जहाँ हमारे वरिष्ठजन स्वयं को सदैव सम्मानित और सुरक्षित महसूस करें.

लाजपत नगर में महकेगा नया फ्रेगरेंस पार्क: यह ऐसा केंद्र होना चाहिए जहां बुजुर्गों को अपनापन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिले. श्रीराम सीनियर सिटीजन होम रिटायरमेंट असिस्टेड लिविंग फैसिलिटी के रूप में संचालित है. इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ओपी श्रीवास्तव के अलावा कई पार्षद मौजूद रहे. दूसरी ओर पुराने लखनऊ के लाजपत नगर में बारिश के बीच फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण किया गया.

200 से अधिक प्रजातियों के पौधों से सजा पार्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के चौक क्षेत्र में घंटाघर के पास लाजपत नगर में फ्रेगरेंस पार्क विकसित किया गया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित इस पार्क में पहले बेकार पड़ी जमीन पर 200 से अधिक प्रजातियों के सुगंधित, सजावटी और औषधीय पौधे लगाए गए हैं. यहां 50 से अधिक प्रकार के सुगंधित फूलों के पौधे जैसे चंपा, चमेली, बेला, रातरानी, गुलाब, रजनीगंधा आदि लगाए गए हैं. रात की रानी, स्टार जैस्मिन, गंधराज, चांदनी, मोगरा और तुलसी जैसे पौधे भी लगाए गए हैं.

सांस्कृतिक संग्रहालय और व्यू पॉइंट का भी हुआ निर्माण: पार्क में बच्चों के लिए झूले, बैठने की व्यवस्था, कैफे और इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया गया है, जहां वीडियो के माध्यम से पौधों की जानकारी दी जाती है. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है. परिसर में ही लखनऊ सांस्कृतिक एवं कला संग्रहालय भी बनाया गया है. यहां अत्याधुनिक कैफेटेरिया और इंटरप्रिटेशन सेंटर में इत्र निर्माण की प्रक्रिया और फूलों की सुगंधों की जानकारी दी जाएगी. पार्क के साथ म्यूजियम ब्लॉक में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर और कैंटीलीवर व्यू पॉइंट भी विकसित किया गया है जिससे हेरिटेज क्षेत्र का विहंगम दृश्य देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में आफत की बारिश: मानिकपुर में डोडा बांध टूटा; 4 गांवों में घुसा पानी, बरदहा नदी उफान पर

Last Updated : August 29, 2026 at 7:11 PM IST