राजनांदगांव में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर एसपी ने लिया तगड़ा एक्शन
राजनांदगांव में कुछ विद्यार्थियों ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई. अब एसपी ने एक्शन लिया है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : December 30, 2025 at 8:38 PM IST
राजनांदगांव: कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें स्कूली बच्चे गाड़ियों का काफिला लेकर नेशनल हाईवे 53 में बेधड़क चल रहे हैं. इसमें कई स्कूली छात्र स्टंट करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया. उसके बाद एक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई.
एक गाड़ी पर सवार थे 6 से सात स्कूली बच्चे
इस वीडियो में एक गाड़ी पर 6 से सात बच्चे सवार थे. वे स्कूल में फेयरवेल पार्टी से लौट रहे थे. इस दौरान उन्होंने लग्जरी गाड़ी पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया और वीडियो बनाया. इस गाड़ी में सवार होकर स्कूली छात्र लगातार स्टंटबाजी करते रहे. यह वीडियो राजनांदगांव नेशनल हाईवे पर शूट किया. यह आरके नगर चौक इलाके का वीडियो बताया जा रहा है. गाड़ी में सवार स्कूली बच्चे सन रूफ से बाहर निकल कर कई तरह की हरकतें कर रहे थे. एक दूसरे से हाथ मिलाना और चिल्ड्रन बैंक के नकली नोटों को उड़ाने का काम कर रहे थे.
एसपी अंकिता शर्मा ने लिया एक्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने एक्शन लिया. गाड़ी को जब्त किया गया. स्टंटबाजी करने वाले छात्रों और उनके परिजनों को एसपी ऑफिस बुलाया गया. एसपी अंकिता शर्मा ने स्कूली बच्चों को समझाइस दी. उसके बाद इस केस में कानूनी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने सही समय पर एक्शन ले लिया. स्कूली बच्चों को समझाइस दी गई कि भविष्य में वो इस तरह की घटना दोबारा न करें. इसके साथ साथ बच्चों के परिजनों को भी समझाया गया.

