ETV Bharat / state

फर्जी सिम से 11 राज्यों में साइबर फ्रॉड, राजनांदगांव से आरोपी गिरफ्तार

फर्जी सिम के जरिए ऑनलाइन ठगी का खुलासा राजनांदगांव पुलिस ने किया है. इस केस में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है.

Rajnandgaon police action
राजनांदगांव पुलिस की कार्रवाई (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 19, 2026 at 4:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

राजनांदगांव: एक दो नहीं बल्कि 11 राज्यों में साइबर फ्रॉड की वारदात को फर्जी सिम के जरिए अंजाम दिया जाता था. इस बात का खुलासा छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने किया है. राजनांदगांव सिटी कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी कर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने वाले एक पीओएस ऑपरेटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

ऐसे ठगी के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

साइबर ठगी पर रोक लगाने के लिए राजनांदगांव पुलिस जिले में प्वाइंट ऑफ सेल संचालकों की जांच कर रही है. इस जांच के दौरान कई मोबाइल संचालकों और मोबाइल नंबर की जांच की गई. इस जांच में पीओएस संचालक संतोष कुमार देवांगन को लेकर राजनांदगांव पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. जांच में यह पता चला कि इस दुकान से फर्जी तरीके से सिम जारी किए गए.

सिम का ऑनलाइन ठगी में इस्तेमाल

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि संतोष कुमार देवांगन के पीओएस से जारी सिम से कई राज्यों में ठगी की वारदात हुई है. इसमें आंध्रप्रदेश, बिहार, केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों में 32 साइबर ठगी की घटनाएं हुई है. पुलिस ने इसके बाद आरोपी संतोष कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर राजनांदगांव पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 तथा दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3) के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी को राजनांदगांव कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

राजनांदगांव पुलिस की लोगों से अपील

राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सिम लेते समय केवल अधिकृत केंद्र से ही वैध दस्तावेजों के साथ सिम प्राप्त करें. किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें. जिससे समय रहते फ्रॉड और ठगी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसी गांजा तस्करों पर लगाम, अलग-अलग मामलों में छह तस्कर गिरफ्तार

ऑटो कारोबार की आड़ में चल रहे देह व्यापार का अंबिकापुर पुलिस ने किया खुलासा

कोरबा में अपराध की तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं ने दी जान, युवक ने उठाया घातक कदम