हिमाचल में रेरा की समीक्षा बैठक, कैबिनेट मंत्री ने बताए रेरा में कितनी हैं रियल एस्टेट परियोजनाएं
हिमाचल प्रदेश में रेरा रियल एस्टेट में कंज्यूमर के हितों की रक्षा और संपत्ति संबंधी विवादों निपटाने में अहम भूमिका निभाता है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : January 8, 2026 at 11:49 AM IST
शिमला: हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की समीक्षा बैठक नगर नियोजन एवं आवास मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में राजधानी शिमला में आयोजित की गई. इस बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, प्रदेश की भौगोलिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य में सुनियोजित निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है. प्रदेश में लोगों को किफायती, पर्यावरण अनुकूल और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य हो रहा है.
कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि, प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए तकनीक के सर्वोत्तम उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. रेरा रियल एस्टेट में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और संपत्ति संबंधी विवादों के निवारण में अहम भूमिका निभाता है. रेरा द्वारा संपत्ति के खरीदारों को परियोजनाओं संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के अलावा पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है.
144 शिकायतों का निवारण
मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि, "वर्तमान में रेरा में 269 रियल एस्टेट परियोजनाएं और 159 रियल एस्टेट एजेंट पंजीकृत हैं. रेरा ने 194 शिकायतों में से 144 का निवारण किया गया है. सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए वेब-एक्स के माध्यम से ऑनलाइन शिकायतों की सुनवाई सुनिश्चित की गई है. ट्रैजरी में रेरा द्वारा 1.2 करोड़ रुपए जमा करावाए गए हैं. इसके अलावा करीब 7 करोड़ रुपए घर खरीददारों को वापस किए गए हैं."
बैठक में इस मुद्दे पर भी हुई चर्चा
राजेश धर्माणी ने कहा कि, रेरा घर खरीदारों को सशक्त बनाने और परियोजनाओं के समय पर पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. डेवलपर को परियोजना संबधी प्लान, ले-आउट और निर्माण में उपयुक्त होने वाली सामग्री का विवरण देना आवश्यक है. इससे खरीदारों को बेहतर परियोजनाएं उपलब्ध होगी. निष्पादन एजेंसियों द्वारा परियोजनाओं से संबंधित जियो टैग फोटोग्राफ और वीडियो के माध्यम से संबंधित विभाग द्वारा परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जा सकेगा. शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निवारण और परियोजनाओं संबंधित मामलों के समाधान कर रेरा खरीदारों और डेवलपर के बीच विश्वास को और मजबूत कर रहा है. इस दौरान बिल्डिंग सेफ्टी काउंसिल के गठन के को लेकर भी चर्चा की गई.
ये भी पढ़ें: हिमाचल में फ्लैट और प्लॉट खरीदना हुआ महंगा, सुक्खू सरकार ने बढ़ाई तीन से चार गुणा रजिस्ट्रेशन फीस
ये भी पढ़ें: शिमला में ब्रिटिश काल की इस 137 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत की दयनीय हालत पर केंद्र सरकार को नोटिस, HC ने पूछा ये सवाल

