ETV Bharat / state

बहरोड में शीतलहर, पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ी, बाड़मेर में बारिश का दौर

प्रदेशभर में ठंड का प्रकोप जारी है. तापमान गिरने से ठिठुरन में बढ़ोतरी हुई है.

बहरोड में शीतलहर
बहरोड में शीतलहर (ETV Bharat Behror)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 31, 2025 at 9:41 AM IST

|

Updated : December 31, 2025 at 2:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बहरोड/बाड़मेर : क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पड़ रही सर्दी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बुधवार की सुबह तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ी है. साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फ के पिंघलने से ठंडी हवा चलने लगी है. शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी है. सुबह और शाम के समय सर्दी का असर सबसे ज्यादा महसूस हो रहा है, जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिलती है. वहीं, बाड़मेर में बारिश का दौर देखने को मिला.

तापमान 7 से 8 डिग्री तक पहुंचा : मौसम विभाग के मुताबिक बहरोड जिले में रात का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होती है, जिससे लोगों को कुछ देर के लिए सर्दी से राहत मिलती है. इसके बावजूद, ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रहती है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. सुबह और शाम की सर्दी से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं, जबकि शहरों में चाय और गर्म पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है.

पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ी
पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ी (ETV Bharat Behror)

पढ़ें. माउंट आबू में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक लुढ़का, ओस की बूंदें बनी बर्फ

सर्दी से फसल को हो रहा फायदा : किसान रामपाल ने बताया कि रात को पड़ने वाली ठंड से फसलों को फायदा हो रहा है. सुबह धूप खिलने पर यह ओस भाप बनकर उड़ जाती है, जिससे खेतों और आसपास के इलाकों में एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है. इस समय सुबह का मौसम मनमोहक होता है और हल्की धूप के साथ ठंडी हवा लोगों को आकर्षित करती है. हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हुई है.

थार में अचानक बदला मौसम का मिजाज : राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी कड़ाके की सर्दी तो कभी तापमान में बढ़ोतरी इस बीच साल के आखिरी दिन बुधवार सुबह से ही आसमान में काले घने बादलों ने डेरा डाला हुआ है. इसके कारण सुबह से ही सूर्य देव बादलों की आगोश में छुपे नजर आए. दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से एकाएक ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जिसके बाद से बाड़मेर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में बारिश का दौर चल रहा है.

बाड़मेर में बारिश का दौर (ETV Bharat Barmer)

बुधवार को मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था, जिसका असर दोपहर को देखने को मिला अचानक से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. इसके चलते कुछ ही देर में शहर की सड़क पानी से तर-बतर हो गई. अचानक हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है. इसके साथ ही आने-जाने वाले राहगीरों को और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्थानीय तेजदान देथा ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से सर्दी का असर देखने को मिल रहा है. आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और दोपहर के बाद अचानक बारिश शुरू हुई है, जिससे सर्दी बढ़ गई है.

Last Updated : December 31, 2025 at 2:38 PM IST