ETV Bharat / state

राजस्थान से एमडी लाकर मध्य प्रदेश को बना रहा था नशे की मंडी, ड्रग्स के सुपर कॉरिडोर का खुलासा

राजस्थान से ड्रग्स लाकर शहर में सप्लाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 25 लाख रु की एमडी बरामद, संदीप मिश्रा की रिपोर्ट.

RAJASTHAN TO MP DRUGS SMUGGLING
सांकेतिक तस्वीर (बाएं) और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (दाएं) (Getty Images & Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 22, 2026 at 2:12 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर : मध्य प्रदेश को नशे की मंडी बनाने की कोशिश में लगे राजस्थान के ड्रग्स स्मगलर्स को इंदौर क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है. इसके साथ ही क्राइम ब्रांच ने एक सीक्रेट रूट का खुलासा किया है, जिसके जरिए नशे के सौदागर राजस्थान से खतरनाक एमडी ड्रग्स मध्य प्रदेश ला रहे थे.

25 लाख की एमडी इंदौर में खपानी की थी तैयारी

मध्य प्रदेश में लगातार ड्रग्स तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है, इसी कड़ी में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 25 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद की है. पकड़ा गया आरोपी राजस्थान के कुछ जिलों से ये ड्रग्स लेकर आ रहा था और उसे इंदौर सहित आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करने वाला था. लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

मामले की जानकारी देते इंदौर डीसीपी (Etv Bharat)

सुपर कॉरिडोर से ला रहा था ड्रग्स

इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक सुपर कॉरिडोर से होते हुए बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स को लेकर इंदौर शहर में आने वाला है. इसी सूचना के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर पर एक संदिग्ध युवक को रोका. संदिग्ध युवक की जब तलाशी ली गई उसकी बाइक के पेट्रोल टैंक के पास पक थैली मिली. इस प्लास्टिक की थैली को खोला गया तो तकरीबन 259 ग्राम एमडी ड्रग्स पाई गई.

राजस्थान-एमपी ड्रग रूट क्राइम ब्रांच के रडार पर

इंदौर पुलिस तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने उससे सख्ती से पूछताछ की. आरोप ने क्राइम ब्रांच को बताया कि वो कैसे राजस्थान के कुछ इलाकों से होते हुए बचते-बचाते एमपी बॉर्डर में दाखिल हो रहा था. और इस ड्रग्स को इंदौर और इंदौर के आसपास के शहरों में खपाने वाला था. जब्त ड्रग्स की कीमत तकरीबन 25 लाख 90 हजार रुपए के आसपास आकी जा रही है. आरोपी राजस्थान से किससे ड्रग्स लेकर आया था और किसे बेचने वाला था, इसे लेकर भी पुलिस को इनपुट मिले हैं. साथ ही जिस रूट से राजस्थान से एमपी ड्रग्स लाई जा रही थी, उसपर भी क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गई है.

यह भी पढ़ें-

इंदौर डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, '' आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है. ड्रग्स राजस्थान से कहां से लाया था और किस व्यक्ति से लाया, इसे लेकर भी पूछताछ की गई है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.''