ETV Bharat / state

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की नई भर्ती निकालने की मांग, बोले-मेरिट और बोनस अंकों का भी हो प्रावधान

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन नई भर्ती की मांग को लेकर सीएम और चिकित्सा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.

Demand for new nurse recruitment
नर्सेज की नई भर्ती की मांग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 6, 2026 at 4:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने राज्य सरकार से 12 हजार नर्सिंग ऑफिसर और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के 7 हजार पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग की है. एसोसिएशन का कहना है कि वर्ष 2013, 2018 और 2023 की तर्ज पर चिकित्सा नियम 1965 के तहत जल्द ही सरकार को भर्ती निकालनी चाहिए. साथ ही भर्ती प्रक्रिया में मेरिट और बोनस अंकों (10, 20, 30) का नियम भी रखना चाहिए, ताकि 8-10 वर्षों से कार्यरत समस्त संविदा नर्सरी कार्मिकों को नियमित होने का मौका मिल सके.

एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मीणा ने बताया कि राज्य सरकार से नर्सज की नई भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग की जा रही है. मीणा ने कहा कि बोनस अंकों के आधार पर पिछली तीन भर्तियां हुई हैं, उस तर्ज पर ही सरकार को भर्ती का विज्ञापन जारी करना चाहिए. ताकि भर्ती के बाद नर्सेज का वर्क लोड कम हो सके और सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन बेदहतर तरीके से हो सके. इसके लिए सीएम, चिकित्सा मंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से मांग पत्र दिया गया है. मीणा ने बताया कि राजस्थान में विभिन्न प्रॉजेक्ट चल रहे हैं, जहां पर नर्सेज की कमी है. इसके लिए नर्सेज के 12 हजार और एएनएम के 7 हजार पदों पर भर्ती आवश्यक है.

नर्सेज एसोसिएशन ने बताई अपनी मांगें, देखें वीडियो (ETV Bharat Ajmer)

पढ़ें: Nurses Protest in Jaipur : नर्सेज ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी

बोनस अंक के आधार पर हो भर्ती: मीणा ने बताया कि विभाग की विभिन्न संविदा, निविदा, और अल्प वेतन में (एनएचएम, एनआरएचएम, संविदा, निविदा, यूटीबी, प्लेसमेंट एजेंसी, पीपीपी मोड़, एमआरएस, एनजीओ, 108, 104-ममता, एमएमयू, एमएमवी, जनता क्लिनिक) पर हजारों कार्मिक कार्य कर रहे हैं, जिनको कार्य करते हुए कई वर्ष बीत चुके हैं. इसके कारण कई कार्मिक तो उम्र के आखिरी पड़ाव पर भी आ गए हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व में वर्ष 2023, 2018 और 2023 की तर्ज पर नर्सिंग ऑफिसर के 12 हजार और एएनएम के 7 हजार पदों पर मेंरिट और बोनस अंक (10,20, 30) के आधार पर राज्य सरकार को भर्ती विज्ञापन जल्द जारी करना चाहिए.