ETV Bharat / state

एक बार फिर हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 8 दिन में पांचवी बार, जांच में कुछ नहीं मिला

राजधानी में रुक नहीं रहा है ईमेल से बम की धमकियां मिलने का सिलसिला.

हाईकोर्ट में बम की धमकी
हाईकोर्ट में बम की धमकी (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 16, 2025 at 12:07 PM IST

|

Updated : December 16, 2025 at 12:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : राजधानी जयपुर में ईमेल के जरिए बम की धमकियां मिलने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. बीते कुछ दिनों में हाईकोर्ट में बम की धमकियां मिलने के बाद अब मंगलवार को सेशन कोर्ट की ईमेल आईडी पर एक बार फिर हाईकोर्ट में बम होने की धमकी मिली है. ईमेल के जरिए आई इस धमकी के बाद सेशन कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. कोर्ट परिसर को खाली करवाकर गहन सर्च अभियान चलाया गया. हालांकि, जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है. हाईकोर्ट परिसर में भी नियमित रूप से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हाईकोर्ट में भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

हाईकोर्ट में नियमित रूप से तलाशी अभियान : एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने बताया कि सेशन कोर्ट की ईमेल आईडी पर मंगलवार सुबह एक संदिग्ध मेल आया था. इसमें हाईकोर्ट में बम प्लांट करने की धमकी दी गई थी. हालांकि, एहतियात के तौर पर सेशन कोर्ट में भी एक फ्लोर सर्च ऑपेरशन चलाया गया, लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. अशोक नगर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में हाईकोर्ट में बम की धमकी मिलने के बाद अब नियमित रूप से हाईकोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल, कोई संदिग्ध वस्तु तलाशी अभियान में नहीं मिली है.

पढ़ें. Bomb Threat : हाईकोर्ट को लगातार चौथे दिन मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियों पर भड़के वकील

पिछले सप्ताह में लगातार चार दिन मिली धमकियां : पिछले सप्ताह में लगातार चार दिन हाईकोर्ट में बम प्लांट करने की धमकी भरे ईमेल मिले थे. पिछले सप्ताह में 8 दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर तक लगातार चार दिन हाईकोर्ट में बम होने की धमकियां मिली थी. इससे पहले भी दो बार हाईकोर्ट में बम प्लांट करने की धमकियां मिली थी. इससे पहले हाईकोर्ट में 30 अक्टूबर और 5 दिसंबर को भी धमकी भरा ई मेल आया था. हर बार धमकी भरा ई मेल आने पर गहन जांच अभियान चलाया गया, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

पढ़ें. जयपुर हाईकोर्ट में लगातार तीसरे दिन धमकी का 'बम', डेढ़ माह में पांचवीं बार

लगातार जारी है सिलसिला : इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक राजधानी जयपुर में बम की धमकी भरे ई मेल आने के 60 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इनमें निजी स्कूल, निजी अस्पताल, कोर्ट और हाईकोर्ट परिसर, मेट्रों ट्रेन स्टेशन और सवाई मानसिंह स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे ई मेल मिले हैं. हालांकि, किसी भी जगह तलाशी अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. बहरहाल, इस तरह की धमकी भरे ई मेल भेजने के पीछे कौन लोग हैं और उनकी क्या मंशा है. यह सवाल पुलिस के लिए भी अबूझ पहेली बना हुआ है.

पढ़ें. आखिर ये क्या हो रहा...हाईकोर्ट परिसर को लगातार दूसरे दिन भी बम से उड़ाने की धमकी, 5 दिन में तीसरी बार

Last Updated : December 16, 2025 at 12:38 PM IST