ETV Bharat / state

कोटा में 560 किलो मिल्क केक सीज, 22 मिठाइयों के नमूने लिए

कोटा में 560 किलोग्राम मिल्क केक को संदिग्ध मानते हुए सीज कर दिया है, जबकि 22 मिठाइयों के नमूने लिए गए हैं.

Rajasthan Health Department
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम निरीक्षण करती हुई और सैंपल लेती (सोर्स : चिकित्सा विभाग)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 26, 2026 at 10:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: राज्य सरकार के निर्देश पर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान रक्षाबंधन के पहले चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत कोटा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर निरीक्षण किए हैं. इनमें 560 किलोग्राम मिल्क केक को संदिग्ध मानते हुए सीज कर दिया है. जबकि 22 मिठाइयों के नमूने लिए गए हैं, जिनमें चार नमूने मिल्क केक के हैं.

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि राखी के अवसर पर मिठाइयां व अन्य खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ जाती है. बिक्री बढ़ने का फायदा उठाने के लिए घटिया माल भी मार्केट में खपाया जाता है. इसका फायदा उठाने के लिए मिलावटी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मिठाइयां लोगों तक पहुंच जाती हैं. इसी को लेकर कोटा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हुए हैं और लगातार निरीक्षण उनके जरिए करवाया जा रहा है.

पढ़ें : खैरथल-बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सैकड़ों किलो खराब मिठाई नष्ट

बाजार से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए जा रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर सिंधी कॉलोनी में टीम ने औचक निरीक्षण किया, जहां 14 कार्टन मिले और सभी में 40 किलो मिल्क केक को सीज किया गया है. उसके चार नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे इस मामले में कार्रवाई की जाएगी. नमूने फेल होते हैं, तो इस मिल्क केक को फेंक दिया जाएगा.

इसके साथ ही गुमानपुरा में दो दर्जन मावा व मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई एवं औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मानक अधिनियम के अंतर्गत मावा बर्फी, रसगुल्ला व मिल्क केक व मावा के नमूने लिए हैं. यह करीब 22 नमूने हैं. सभी दुकानों को राखी पर साफ सफाई और क्वॉलिटी मेंटेन रखने के निर्देश दिए गए हैं. त्योहारी सीजन पर खपत बढ़ने के कारण बाहर से आने वाले मावा व पनीर पर सतत निगरानी रखी जा रही है.

इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, अरुण सक्सेना, चंद्रवीर सिंह जादौन व मोजीलाल कुंभकार शामिल हैं. ये फूड प्रोडक्ट की जांच, सैंपलिंग और मिलावट के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार एक्शन ले रहे हैं और निरीक्षण कर रहे हैं. त्योहारी सीजन में दूध, मावा, मिठाई, तेल, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री की जांच पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है.