ETV Bharat / state

RAJASTHAN DIGIFEST SUMMIT 2026 : तीन दिनों तक चलेगा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का महाकुंभ, ग्लोबल टेक और एआई एक्सपर्ट आएंगे जयपुर

यह आयोजन एआई, स्टार्टअप्स, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे और स्थिरता पर केंद्रित एक वैश्विक मंच होगा.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (photo credit- rajasthan cmo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 2, 2026 at 8:17 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : गुलाबी नगरी जयपुर एक और बड़े और विश्वस्तरीय आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. जयपुर में आज से राजस्थान डिजिफेस्ट समिट का आगाज होगा. राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के बाद अब प्रदेश की भजन लाल सरकार प्रदेश के स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को फंडिंग और मेंटरिंग वैश्विक मंच देने के लिए राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 का आयोजन कर रही है. राज्य सरकार और टाई राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान डिजिफेस्ट–टाई ग्लोबल समिट 2026 का आयोजन 4 से 6 जनवरी तक सीतापुरा स्थित जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया जा रहा है.

तीन दिन तक चलने वाली समिट में देश-विदेश की कंपनियों के सीईओ व फाउंडर, निवेशक शामिल होंगे. इस समिट में प्रदेश आई.टी. और स्टार्टअप विकास के प्रमुख केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा. जिससे राजस्थान आईटी और स्टार्टअप के विकास का प्रमुख केन्द्र बन सके. इस दौरान प्रदेश में पहली बार राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन होगा, इसके साथ समिट में एआई विषय पर सेक्टोरल सेशन भी आयोजित होंगे.

इसे भी पढ़ें: RAJASTHAN DIGIFEST TIE GLOBAL SUMMIT 2026 : स्टार्टअप्स, निवेशक, नीति निर्माता वैश्विक मंच पर साथ आएंगे

डिजिफेस्ट में वैश्विक कंपनियों की भागीदारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में पहली बार वृहद् स्तर पर आयोजित होने जा रही इस समिट में 10 हजार से अधिक संख्या में प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें देश व राज्य के स्टार्टअप्स, निवेशक, युवा उद्यमी, आई.टी. प्रोफेशनल्स, शिक्षण संस्थान एवं स्टूडेंट्स सहित कई राज्यों के सूचना प्रौद्योगिकी तथा उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 में 1 हजार 200 से अधिक वैश्विक कम्पनियों के फाउंडर, सीईओ व निवेशकों सहित 20 से अधिक यूनीकॉर्न/सूनीकॉर्न स्टार्टअप्स के फाउंडर शामिल होंगे. इस समिट में स्टार्टअप्स के संस्थापकों को फंडिंग और मेंटरिंग का अवसर मिलेगा, साथ ही, डिजिफेस्ट में आयोजित हो रहे सेक्टोरल सेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी.

स्टार्टअप्स के लिए नीतिगत निर्णय लिए : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 2 वर्षों में स्टार्टअप्स के लिए कई नीतिगत निर्णय लिए हैं, जिससे प्रदेश में स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी के विकास का नया ईको सिस्टम विकसित हुआ है. इस समिट के माध्यम से राजस्थान के स्टार्टअप्स को 200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, साथ ही, राजस्थान के आई-स्टार्ट प्रोग्राम में चिन्हित स्टार्टअप्स को इस आयोजन के जरिए एक वर्ष की मेंटरशिप मिलेगी. उन्होंने कहा कि सेक्टोरल सेशन के जरिए भी स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को फिनटेक, ई-कॉमर्स, एग्रीटेक, हेल्थटेक, प्रोपटेक, एवीजीसी, मीडियाटेक, स्पोर्ट्सटेक, एआईएमएल और डीपटेक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विशेषज्ञ संबंधित क्षेत्र की जानकारी साझा करेंगे. सीएम ने कहा कि इस समिट में कई राज्यों सहित राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के पवेलियन के जरिए प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. इसके साथ स्टार्टअप्स के 114 स्टॉल्स के माध्यम से नवाचारों को पहचान दिलाने का अवसर भी मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दो धारी तलवार, सही तरीके से अपनाने पर ही मिलेगा फायदा: मुख्यमंत्री शर्मा

राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस : राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के तहत राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जाएगा. इस कॉन्फ्रेंस में एआई विषय पर आधारित सेक्टोरल सेशन का भी आयोजन होगा. राजस्थान में आयोजित होने जा रही यह कॉन्फ्रेंस केन्द्र सरकार के इंडिया एआई मिशन से समन्वय स्थापित करते हुए भारत को एआई के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी. इस समिट में मुख्यमंत्री ‘राजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी’ जारी करेंगे. दरअसल, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में अप्रैल 2025 में राजस्थान डेटा सेंटर पॉलिसी एवं दिसम्बर 2024 में राजस्थान एवीजीसी-एक्सआर पॉलिसी लाई गई. इसी कड़ी में अब डिजिफेस्ट के दौरान 6 जनवरी को राजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी भी जारी करेंगे. समिट का प्रमुख आकर्षण 6 जनवरी को होने वाली राजस्थान रीजनल एआइ इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस होगी. इसमें एआई पर केंद्रित सेक्टोरल सत्र होंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई नेता अधिकारी शामिल होंगे.