ETV Bharat / state

NEET UG 2026: राजस्थान की काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट जारी, 14220 रैंक व 589 स्कोर पर MBBS सरकारी सीट अलॉट

राज्य के एनआरआई कैंडिडेट्स की क्लोजिंग रैंक 996205 रही है. इस पर नीट यूजी का स्कोर 213 अंक है.

नीट यूजी के छात्र
नीट यूजी के छात्र (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 30, 2026 at 10:13 AM IST

|

Updated : August 30, 2026 at 10:34 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा : राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग के तहत पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट का परिणाम जारी हो गया है. इसके तहत जनरल कैटेगरी में नीट यूजी की ऑल इंडिया रैंक 14220 और 589 नंबर वाले कैंडिडेट्स को सीट अलॉट की गई है, जबकि सेंट्रल काउंसलिंग के पहले राउंड में 22342 रैंक और 572 अंक पर सीट अलॉट हुई थी. राजस्थान की काउंसलिंग में क्लोजिंग रैंक 8122 अंक ऊपर गई है, जबकि अंकों की बात की जाए तो यह 17 नंबर ऊंची गई है.

निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जयपुर का सवाई मान सिंह मेडिकल (SMS) कॉलेज सभी उम्मीदवारों की पहली पसंद रहा है. वहीं, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जैसलमेर सबसे कम ने पसंद किया है. राजस्थान में सरकारी एमबीबीएस सीटों पर एनआरआई कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 1039206 रही है, जिस पर 205 अंक है. अन्य राज्य के एनआरआई कैंडिडेट्स की क्लोजिंग रैंक 996205 रही है. इस पर नीट यूजी का स्कोर 213 अंक है.

पढ़ें. NEET UG 2026: फ्लॉट विकल्प चुनने वाले सावधान, तय समय में डॉक्यूमेंट अपलोड न करने पर रद्द होगी सीट

काउंसलिंग के आगे के पीरियड में इन बातों का रखें ध्यान

  1. कैंडिडेट 5 सितंबर तक ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कर सकेंगे. यह रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी व पासवर्ड से जनरेट होगा. इसी समय सीमा में उन्हें अलॉटमेंट लेटर में प्रथम वर्ष की ट्यूशन फीस भी ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी.
  2. ऐसे कैंडिडेट जिन्हें सरकारी या प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज का अलॉटमेंट हुआ है, 5 सितंबर तक एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के एकेडमिक ब्लॉक में ओरिजिनल सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट के साथ उपस्थिति देनी है.
  3. कैंडिडेट को 4 सेट्स में एप्लीकेशन फॉर्म का फाइनल प्रिंट और उसमें मांगे गए सभी चार सेट फोटोकॉपी के साथ ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स भी लेकर जाने हैं.
  4. अलॉटमेंट लेटर में दी गई फीस की ऑनलाइन पेमेंट की स्लिप भी साथ लेकर जानी है.
  5. राजस्थान नीट यूजी राज्यस्तरीय काउंसलिंग का प्रथम राउंड अलॉटमेंट है. कैंडिडेट अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं तो वह फ्री एग्जिट का ऑप्शन भी ले सकता है.
  6. इस तरह से कैंडिडेट सेकंड राउंड अलॉटमेंट प्रक्रिया मे भी दोबारा शामिल हो सकेगा.
  7. अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट है तो कॉलेज डेस्क पर इसकी स्वीकृति देनी है. इसके बाद आगे के राउंड में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है. यह सारी प्रक्रिया कैंडिडेट्स को स्वयं उपस्थित होकर करनी है.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  1. नीट यूजी 2026 स्कोरकार्ड
  2. नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड
  3. कॉलेज अलॉटमेंट लेटर (4 कॉपी)
  4. काउंसलिंग एप्लीकेशन फॉर्म (4 कॉपी)
  5. दसवीं की मार्कशीट
  6. 12वीं की मार्कशीट
  7. एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट
  8. ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  9. फोटो आईडी
  10. कास्ट व सब कैटेगिरी सर्टिफिकेट
  11. मूलनिवासी सर्टिफिकेट
  12. एनआरआई, दिव्यांग, शहीद या सैन्य परिवार, ईडब्ल्यूएस (इन कैटिगरी से होने पर उनके दस्तावेज)
  13. माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  14. बॉन्ड
  15. पासपोर्ट साइज दो फोटोग्राफ्स

यह सभी दस्तावेज दो सेट में सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ चाहिए. इनके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट भी साथ में होना मैंडेटरी हैं.

सरकारी व राजमेस कोलेज की सरकारी फीस पर एमबीबीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक :-

कैटेगिरी रैंकनीट यूजी स्कोर
जनरल बॉयज14220 589
जनरल गर्ल्स 13956589
ओबीसी बॉयज14412588
ओबीसी गर्ल्स 14349 588
ईडब्ल्यूएस बॉयज 16083584
ईडब्ल्यूएस गर्ल्स 16186584
एमबीसी बॉयज21222574
एमबीसी गर्ल्स22534 572
एससी बॉयज75230512
एससी गर्ल्स76486511
एसटी बॉयज ( नॉन ट्राइबल)79028509
एसटी गर्ल्स ( नॉन ट्राइबल)83919505
एसटी बॉयज (ट्राइबल एरिया)259741406
एसटी गर्ल्स (ट्राइबल एरिया) 258116406


सरकारी व राजमेस कोलेज की मैनेजमेंट फीस पर एमबीबीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक :

कैटेगिरी रैंकनीट यूजी स्कोर
जनरल बॉयज51035534
जनरल गर्ल्स50610535
ओबीसी बॉयज52672533
ओबीसी गर्ल्स 52622533
ईडब्ल्यूएस बॉयज63056522
ईडब्ल्यूएस गर्ल्स64913521
एमबीसी बॉयज 66912 519
एमबीसी गर्ल्स90078500
एससी बॉयज305417387
एससी गर्ल्स307268 387
एसटी बॉयज ( नॉन ट्राइबल) 235211416
एसटी गर्ल्स ( नॉन ट्राइबल) 246139411
एसटी बॉयज (ट्राइबल एरिया)1150300 185
एसटी गर्ल्स (ट्राइबल एरिया)1088174195

सरकारी व राजमेस कोलेज की सरकारी फीस पर बीडीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक:-

कैटेगिरी रैंक नीट यूजी स्कोर
जनरल बॉयज41492546
जनरल गर्ल्स38157549
ओबीसी बॉयज 46041540
ईडब्ल्यूएस बॉयज46482539
ईडब्ल्यूएस गर्ल्स42575 544
एमबीसी बॉयज 54349 531
एमबीसी गर्ल्स52535533
एससी बॉयज 168984449
एससी गर्ल्स 159496 454
एसटी बॉयज ( नॉन ट्राइबल)181739442
एसटी गर्ल्स ( नॉन ट्राइबल)187809 442
एसटी बॉयज (ट्राइबल एरिया)319761382
एसटी गर्ल्स (ट्राइबल एरिया) 395431 356
Last Updated : August 30, 2026 at 10:34 AM IST