ETV Bharat / state

रायपुर के एक थाना इलाके में हत्या के 2 मामले, 4 नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में चाकूबाजी

रायपुर में पश्चिमी जोन के डीडी नगर थाना इलाके में चाकूबाजी की 2 घटना, इलाज के दौरान 2 युवकों की मौत

Raipur stabbing case
रायपुर के एक थाना इलाके में हत्या के 2 मामले (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 24, 2026 at 8:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट में चाकूबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सर्चिंग के बाद भी चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है. रविवार को रायपुर पश्चिमी जोन के डीडी नगर थाना इलाके में चाकूबाजी की 2 घटना हुई. जिसमें इलाज के दौरान 2 युवकों ने दम तोड़ दिया. दोनों घटनाएं आपसी रंजिश के चलते हुई है ऐसा पुलिस का दावा है.

एक ही थाना इलाके में हत्या के 2 केस

रायपुर पश्चिम जोन के ADCP राहुल देव शर्मा ने बताया कि डीडी नगर थाना इलाके में रविवार को हत्या के दो मामले सामने आए हैं. जिसमें पहला मामला टिकेंद्र देवांगन की हत्या का है. पहले टिकेंद्र ने कैलाश निषाद के ऊपर चाकू से हमला किया था. जिसमें कैलाश निषाद को गंभीर चोट आई है. कैलाश निषाद ने भी उसी चाकू को छीनकर टिकेंद्र देवांगन पर हमला कर दिया. इसमें टिकेंद्र देवांगन की इलाज के दौरान मौत हो गई. कैलाश निषाद रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है.

रायपुर में पश्चिमी जोन के डीडी नगर थाना इलाके में चाकूबाजी की 2 घटना (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

4 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार

रविवार को दूसरे घटनाक्रम में भोलाराम विश्वकर्मा की हत्या की गई. मृतक का स्थानीय युवकों से विवाद हो गया था. अन्य युवकों ने उस पर चाकू से वार किया था. इसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान भोलाराम विश्वकर्मा ने दमतोड़ दिया. हत्या के दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 4 नाबालिग सहित 8 आरोपियों को पकड़ा है.

पुलिस 4 नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक और वैधानिक कार्यवाही कर रही है. वहीं आरोपियों में आशीष यादव उर्फ देव कुमार यादव थाना डीडी नगर रायपुर, पीतांबर निषाद थाना डीडी नगर रायपुर, रवि ध्रुव उर्फ घनश्याम ध्रुव थाना डीडी नगर रायपुर, सागर यादव डाक बंगला जिला गरियाबंद का रहने वाला है.

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, पवन देव बनाए गए डीजीपी नगर सेना, देखिए पूरी लिस्ट
दाढ़ी नहीं बनाने पर हुआ विवाद, चाकू से सैलून संचालक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग भिलाई में जमीन विवाद के बाद चाकूबाजी, 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का एक्शन जारी