ETV Bharat / state

14 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी के साथ मिलकर की हेराफेरी

निजी बैंक के मैनेजर ने बैंक खाते में लिंक और मोबाइल नंबर बदलकर 14 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी की.

RAIPUR FRAUD
रायपुर बैंक मैनेजर गिरफ्तार (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 19, 2026 at 10:15 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: गंज थाना अंतर्गत पुलिस ने मंगलवार को बैंक खाते में लिंक और मोबाइल नंबर बदलकर 14 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में फाफाडीह स्थित एक्सिस बैंक देवेंद्र नगर शाखा के डिप्टी मैनेजर को गिरफ्तार किया है. आरोपी डिप्टी मैनेजर मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना का रहने वाला है. पकड़े गए आरोपी डिप्टी मैनेजर के खिलाफ थाना गंज में धारा 316 BNS के तहत कार्रवाई की गई है.

गंज थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि एक्सिस बैंक के ग्राहक सुषमा कुमार के खाते से उनके बिना जानकारी के 14 लाख 97 हजार 451 रुपए धोखाधड़ी पूर्वक ट्रांसफर और विड्रोल की गई है. जिसकी शिकायत मिलने पर आंतरिक जांच के बाद वर्तमान शाखा प्रबंधक ने गंज थाने में मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आखिरकार एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर कुलदीप सिंह बिसेन को धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है.

सीनियर सिटीजन और ज्यादा गतिविधि नहीं होने वाला खाता चुना

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी की वारदात के बारे में बताया कि सबसे पहले आरोपियों ने एक ऐसा खाता सिलेक्ट किया जिसमें ज्यादा सक्रिय गतिविधियां नहीं होती हो. चूंकि ग्राहक सुषमा कुमार बिलासपुर निवासी है. इसके साथ ही सीनियर सिटीजन होने के कारण आरोपियों ने यही खाता सेलेक्ट कर धोखाधड़ी की.

डिप्टी मैनेजर कुलदीप ने खाते की डिटेल्स अपने एक साथी योगेश येडे, जो की पूर्व में एक्सिस बैंक का कर्मचारी रह चुका है उसे शेयर किया था. पूर्व कर्मचारियों ने सुषमा कुमार के नाम से फर्जी कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म तैयार कर ईमेल के माध्यम से एक्सिस बैंक की ऑफिशल मेल आईडी पर मेल भेजा. इस ईमेल को बैंक के डिप्टी मैनेजर कुलदीप बिसेन द्वारा प्रोसेस कर ग्राहक का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल दिया गया. मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद आरोपियों ने एक्सिस बैंक का मोबाइल एप इंस्टॉल कर खाते की ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाई. योगेश येडे के खाते को बेनेफिशयरी के रूप में जोड़ दिया. इसके बाद खाते में मौजूद एफडी को क्लोज कर राशि सेविंग अकाउंट में लाई गई. पूरी राशि योगेश येडे के इंडियन सेल्स नामक खाते में ट्रांसफर कर दी गई. बाद में पंडरी स्थित एक्सिस बैंक शाखा की सेल्फ चेक के माध्यम से दो बार में कैश विड्रोल किया गया.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी डिप्टी मैनेजर से एक अन्य पूर्व एक्सिस बैंक कर्मचारियों की भूमिका के संबंध में जानकारी मिली. बैंकिंग रिकॉर्ड ईमेल मोबाइल ऐप की गतिविधियां ट्रांजैक्शन और कैश विड्रोल से संबंधित साक्ष्य के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जा रही है.

जगदलपुर में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

अंबिकापुर में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या, मर्डर के बाद बोरे में डेड बॉडी भरकर फरार हुआ आरोपी

अंबिकापुर में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या, मर्डर के बाद बोरे में डेड बॉडी भरकर फरार हुआ आरोपी