ETV Bharat / state

रायपुर में दो महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार, पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

रायपुर पुलिस ने राखी से पहले बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया. चोरी की वारदातों का खुलासा. रितेश तंबोली की रिपोर्ट

Raipur Woman Chain Snatcher
रायपुर महिला चेन स्नेचर (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 25, 2026 at 7:36 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ने वाली भीड़ से पहले ही रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कोतवाली पुलिस की पैदल सर्चिंग टीम ने 2 महिला आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई दोनों महिला आरोपी भीड़भाड़ और त्योहारी सीजन में औरतों और बच्चों को अपना निशाना बनाकर गले से लॉकेट, सोने की चेन और अन्य आभूषण चोरी करते थे. पकड़े गए दोनों महिला आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लगभग 12 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात, कैश, एक एक दोपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन जब्त किया है.

7 चोरी की वारदातों का खुलासा

सेंट्रल जोन के डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बाजार में खरीदारी के लिए बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पैदल सर्चिंग अभियान के दौरान 2 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई महिला आरोपियों ने बताया कि गोल बाजार, महादेव घाट, इतवारी बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान के साथ ही मेला स्थल पर घूम-घूमकर चोरी की 7 वारदात को अंजाम दिया था.

Raipur Woman Chain Snatcher
महिला चेन स्नेचर से जब्त सामान (ETV Bharat Chhattisgarh)

पकड़ी गई एक महिला का पति हिस्ट्रीशीटर

पकड़ी गई दोनों महिला आरोपी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. महिला आरोपियों के नाम नंदिनी राजपूत और सानिया मरकाम है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आया कि आरोपी महिला नंदिनी राजपूत का पति मोहन राजपूत गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, जो वर्तमान में नारकोटिक एक्ट के मामले में रायपुर के सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है.

डीसीपी ने आगे कहा बाजार में होने वाली भीड़भाड़ और रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा लगातार सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्ध लोगों पर भी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा रही है.

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर GST की रेड
19 अगस्त से लापता महिला का दंतेवाड़ा में मिला शव, हत्या की आशंका
स्वामी आत्मानंद स्कूल की क्लास में फॉल सीलिंग गिरी, बिलासपुर के मगरपारा की घटना