ETV Bharat / state

new year 2026: नए साल के पहले दिन परिवार के साथ रायपुर के एनर्जी पार्क पहुंचे लोग, पहले से रौनक रही कम

नए साल की शुरुआत लोग अलग-अलग तरीकों से कर रहे हैं. रायपुर के एनर्जी पार्क में कुछ लोग पिकनिक मनाते दिखे, हालांकि भीड़ कम रही.

raipur new year energy park
रायपुर के एनर्जी पार्क में कुछ लोग पिकनिक मनाते दिखे, हालांकि भीड़ कम रही (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 1, 2026 at 5:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज से नए साल की शुरुआत हो चुकी है. लोग नए साल के पहले दिन को अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं. कोई मंदिर जाकर पूजा-अर्चना कर रहा है तो कोई परिवार के साथ घूमने निकल पड़ा है. रायपुर में भी कई लोग पिकनिक स्पॉट और पार्क में समय बिता रहे हैं.

रायपुर के एनर्जी पार्क में कम नजर आए पर्यटक: रायपुर के एनर्जी पार्क में इस बार नए साल के पहले दिन पिछले साल की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली. हालांकि भीड़ कम होने के बावजूद कई परिवार बच्चों के साथ समय बिताने और छुट्टी का आनंद लेने यहां पहुंचे. बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं, ऐसे में माता-पिता बच्चों का मूड फ्रेश करने के लिए पार्क ला रहे हैं.

new year 2026: रायपुर के एनर्जी पार्क पहुंचे लोग, पहले से रौनक रही कम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं: एनर्जी पार्क में शांत और सुंदर माहौल के साथ बच्चों के खेलने के लिए झूले, स्लाइड और खुला मैदान मौजूद है. स्पोर्ट्स गेम खेलने के लिए भी पर्याप्त जगह है. माता-पिता का कहना है कि सालभर की व्यस्तता के बाद बच्चों के साथ समय बिताने के लिए यह एक अच्छी जगह है.

नए साल के पहले दिन परिवार के साथ यहां आकर अच्छा लग रहा है. बच्चों के लिए यहां खेलने की अच्छी व्यवस्था है और साफ-सफाई भी अच्छी है.- सीमा वर्मा

बच्चे यहां आकर काफी खुश रहते हैं और बार-बार आने की जिद करते हैं. महीने में एक-दो बार एनर्जी पार्क जरूर आते हैं.- खुशी बघेल

raipur new year energy park
रायपुर के एनर्जी पार्क में पहले से रौनक रही कम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

इस बार एनर्जी पार्क में भीड़ कम: घूमने आए एक पर्यटक रणजीत सिंह ने कहा कि इस बार पार्क में रौनक कम है. उनका मानना है कि लोग एक ही जगह बार-बार आकर बोर हो जाते हैं और शहर में नई जगहों की जरूरत है.वहीं हीना गंवहई और राजेंद्र कुमार ने भी माना कि भीड़ कम है, लेकिन बच्चों के मनोरंजन के लिए एनर्जी पार्क एक अच्छी जगह है.

raipur new year energy park
यपुर के एनर्जी पार्क में कुछ लोग पिकनिक मनाते दिखे (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मंदिर दर्शन के बाद पहुंचे लोग: कई परिवार नए साल के पहले दिन पहले मंदिर गए और दर्शन के बाद एनर्जी पार्क पहुंचे. लोगों ने बताया कि पूजा के साथ-साथ बच्चों के साथ समय बिताना भी उनके लिए जरूरी है.

raipur new year energy park
माता-पिता बच्चों का मूड फ्रेश करने के लिए पार्क ला रहे (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

एनर्जी पार्क में दिखा बदलाव: नंदिनी साहू ने बताया कि वे करीब 10 साल बाद एनर्जी पार्क आई हैं. पहले की तुलना में पार्क में काफी बदलाव आया है. अब यहां का माहौल बेहतर, साफ और शांत है, जिससे अच्छा अनुभव मिल रहा है.

raipur new year energy park
नए साल पर परिवार बच्चों के साथ समय बिताने और छुट्टी का आनंद लेते हुए (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
हैप्पी न्यू ईयर 2026: नए साल का जश्न मनाने तीरथगढ़ जलप्रपात पहुंचे देशी - विदेशी पर्यटक
नए साल का पहला दिन: रायपुर राम मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, कहा- मानसिक शांति जरूरी, जो मिलता है किस्मत और भगवान की इच्छा से
खाटू श्याम मंदिर में नए साल का स्वागत, श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद मांगी खुशहाली