ETV Bharat / state

रायपुर में लगेगी फल-फूल और सब्जी की प्रदर्शनी, फूलों से बनाया जाएगा घड़ी चौक और विधानसभा, 22 प्रकार के विदेशी फूल दिखेंगे

9 से 11 जनवरी तक राजधानी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय फल फूल और सब्जी की प्रदर्शनी आयोजित होगी. 60-70 किस्मों के फूल दिखेंगे.

Raipur Flower Exhibition
रायपुर में लगेगी फल-फूल और सब्जी की प्रदर्शनी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 8, 2026 at 6:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: राजधानी के गांधी उद्यान में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक राज्य स्तरीय फल, फूल और सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रदर्शनी प्रकृति की ओर सोसायटी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) और नाबार्ड के सहयोग से आयोजित की जा रही है.

रजत जयंती थीम पर आधारित होगी प्रदर्शनी: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस वर्ष प्रदर्शनी को रजत जयंती थीम पर सजाया जाएगा. इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन को फूलों से निर्मित किया जाएगा. रायपुर का घड़ी चौक मिलेट्स की रंगोली और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा.

रायपुर में फूलों से बनाया जाएगा घड़ी चौक और विधानसभा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

प्रदर्शनी में देसी-विदेशी फूल और दुर्लभ पौधे होंगे आकर्षण

  • देसी और विदेशी 60 से 70 किस्मों के फूल
  • 22 प्रकार के विदेशी फूल
  • अलग-अलग किस्म के फल और सब्जियां
  • 50 साल से अधिक आयु वाले दुर्लभ बोनसाई पौधे

उद्घाटन: 9 जनवरी को राज्यपाल रमेन डेका करेंगे

समापन: 11 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे

33 जिलों के किसान लेंगे हिस्सा: प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से किसान अपने बेहतरीन उत्पाद लेकर आएंगे. यहां कृषि उत्पादों की प्रतियोगिता, विजेताओं को पुरस्कार, फूलों की सजावट प्रतियोगिता, सलाद प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा.

Chhattisgarh Fruit Vegetable Expo
9 से 11 जनवरी तक राजधानी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय फल फूल और सब्जी की प्रदर्शनी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

10 जनवरी को होगी विशेष वर्कशॉप: 10 जनवरी को एक विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिसमें युवा, किसान, स्वयं सहायता समूह शामिल होंगे. विशेषज्ञों द्वारा जलवायु परिवर्तन, खेती और कृषि आधारित स्टार्टअप पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.

प्रदर्शनी का उद्देश्य: मुख्य प्रदर्शनी संयोजक डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि यह प्रदर्शनी पिछले 16 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है. इसका उद्देश्य समाज को प्रकृति से जोड़ना, किसानों और आम लोगों को बेहतर फल, फूल और सब्जियों की जानकारी देना है. साथ ही लोगों में बागवानी के प्रति रुचि बढ़ाना है.

नीम पेड़ से निकली दूध की धार, पीने के बाद शारीरिक कष्ट दूर होने का दावा, पूजा पाठ का दौर शुरु
तातापानी महोत्सव 2026: तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल
बालोद के दूधली गांव में बनेगा इतिहास, देश के पहले नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन, 146 एकड़ में अस्थायी सिटी