ETV Bharat / state

रायपुर में CSMCL आबकारी डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, EOW-ACB का एक्शन, 28 फरवरी तक रहेंगे पुलिस रिमांड में

रायपुर में EOW और ACB ने भ्रष्टाचार के मामले में आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर नवीन प्रताप सिंह तोमर को गिरफ्तार किया है.

Navin Pratap Singh Tomar Arrest
रायपुर में CSMCL आबकारी डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 19, 2026 at 9:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: EOW और ACB ने CSMCL मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर नवीन प्रताप सिंह तोमर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7(B), 8 और धारा 120B (षड्यंत्र) के तहत केस दर्ज किया गया है.

कोर्ट ने 28 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा

नवीन प्रताप सिंह तोमर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था और गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें 28 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.इस दौरान EOW/ACB की टीम उनसे मामले में विस्तृत पूछताछ करेगी.

Navin Pratap Singh Tomar Arrest
नवीन प्रताप सिंह तोमर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था और गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

ED की कार्रवाई के बाद दर्ज हुई FIR

Enforcement Directorate के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने 29 नवंबर 2023 को तीन लोगों से 28 लाख 8 हजार रुपये नकद जब्त किए थे. इसकी सूचना छत्तीसगढ़ शासन को दी गई, जिसके बाद EOW/ACB ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की.

मैनपावर एजेंसियों से कमीशन लेने का आरोप

जांच में सामने आया है कि CSMCL (Chhattisgarh State Marketing Corporation Limited) के अधिकारियों द्वारा संबद्ध मैनपावर एजेंसियों को साजिश के तहत अवैध भुगतान किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि भुगतान की गई राशि का एक हिस्सा कमीशन के रूप में रिश्वत लिया जाता था.

जब्त रकम रिश्वत की बताई गई

ED की ओर से जब्त की गई रकम मैनपावर एजेंसियों द्वारा दी जाने वाली कथित रिश्वत की रकम थी. ये कंपनियां Eagle Hunter Solution Limited और Alert Commandos Private Limited है. आरोप है कि यह रकम तत्कालीन उप महाप्रबंधक CSMCL रहे नवीन प्रताप सिंह तोमर तक पहुंचाई जानी थी.

100 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति का आरोप

अब तक की जांच में सामने आया है कि CSMCL द्वारा मैनपावर एजेंसियों को अवैध भुगतान कर शासन को करीब 100 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है. पुलिस रिमांड के दौरान मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

जनपद पंचायत पलारी का SDO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने बिछाया जाल
दुर्ग में म्यूल अकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टा से तार जुड़ने की आशंका
भाटापारा नगर पालिका के विकास कार्यों के लिए 3.50 करोड़ रुपए मंजूर, 5 चौक का होगा सौंदर्यीकरण, जानिए क्या-क्या होंगे काम