ETV Bharat / state

रायपुर में डामर गोली की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग लगी है. ज्वलनशील पदार्थ और केमिकल की वजह से आग तेजी से फैल गई.

Raipur factory fire
रायपुर के डामर गोली की फैक्ट्री में लगी भीषण आग (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 7, 2026 at 2:51 PM IST

|

Updated : February 7, 2026 at 3:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: शहर के खमतराई थाना क्षेत्र में शनिवार को डामर गोली बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. उरला औद्योगिक क्षेत्र में दोपहर करीब 12:45 बजे अचानक आग लगी. आग लगते ही फैक्ट्री से उठती लपटें और काला धुआं काफी दूर तक नजर आने लगा.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही 4 से 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. आग पर काबू पाने के लिए लगातार डेढ़ घंटे से अधिक समय से राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है.

डामर गोली की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सभी मजदूर सुरक्षित, कोई हताहत नहीं

आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे वर्कर और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

ज्वलनशील पदार्थ के पास लगी आग

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में जहां ऑयल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे गए थे, वहीं से आग की शुरुआत हुई. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Raipur factory fire
रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग लगी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

खमतराई थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा.

वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट पर उठे सवाल, स्कूली वैन में लगी आग, खतरे में फंसी बच्चों की जान
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, शॉप ओनर के बेटे की जलने से मौत
दूर दूर तक आग की लपटें, पत्थलगांव में भीषण आग से लाखों का नुकसान
Last Updated : February 7, 2026 at 3:22 PM IST