ETV Bharat / state

रक्षा बंधन के दिन बरसेंगे बादल, 28 अगस्त को इन चार जिलों में भारी बारिश के आसार

झारखंड में मानसून की सक्रियता के बीच आगामी दिनों में बारिश के आसार रहेंगे. राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट.

Rain expected in several districts of Jharkhand on day of Raksha Bandhan
झारखंड में बारिश (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 27, 2026 at 3:51 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः झारखंड में मानसून की सक्रियता के बीच अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. आज यानी 27 अगस्त को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है.

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को भी मौसम साफ रहने के आसार नहीं हैं. खास बात यह है कि 28 अगस्त को राज्य के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

आज कई इलाकों में गरज-वज्रपात के साथ बारिश

27 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम केंद्र रांची के मुताबिक आज हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, बोकारो, रामगढ़, रांची और खूंटी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर-पूर्वी झारखंड में भी गरज, वज्रपात और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.

Rain expected in several districts of Jharkhand on day of Raksha Bandhan
27-28 अगस्त को वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी (ETV Bharat)

आज राज्य में तापमान में बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

Rain expected in several districts of Jharkhand on day of Raksha Bandhan
27-28 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी (ETV Bharat)

रक्षा बंधन पर कैसा रहेगा मौसम?

28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन भी बारिश और खराब मौसम का असर बना रहेगा. राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. सबसे ज्यादा असर उत्तर-मध्य झारखंड में दिख सकता है.

Rain expected in several districts of Jharkhand on day of Raksha Bandhan
28-29 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी (ETV Bharat)

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में 28 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा की स्थिति बन सकती है। ऐसे में मौसम खराब होने पर खुले स्थानों पर रुकने से बचना जरूरी होगा.

29 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

बारिश का असर 29 अगस्त को भी जारी रहने का अनुमान है. इस दिन उत्तर-पूर्वी झारखंड के दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 29 अगस्त को भी राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी.

Rain expected in several districts of Jharkhand on day of Raksha Bandhan
29-30 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी (ETV Bharat)

इन पांच जगहों पर सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश वाले पांच स्थानों में जमशेदपुर 67.6 मिमी के साथ पहले स्थान पर रहा. इसके बाद बीएयू कांके में 55.2 मिमी, हजारीबाग डीवीसी में 48.2 मिमी, बोकारो थर्मल में 41.8 मिमी और गुदड़ी में 29.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस तरह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की तीव्रता में अंतर देखने को मिला. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई.

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. वहीं बीएयू कांके में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राज्य में सबसे कम रहा.

इसे भी पढे़ं- झारखंड में तीन दिन बदला रहेगा मौसम, आज कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट

इसे भी पढे़ं- झारखंड में आज से 26 अगस्त तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

इसे भी पढे़ं- झारखंड में तीन दिन बदला रहेगा मौसम, 23-24 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश के आसार