ETV Bharat / state

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है.

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज
हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 18, 2026 at 4:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. प्रदेश के ऊंचे इलाकों में आज बर्फबारी के साथ प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी हो सकती है.

इसके अलावा प्रदेश के चार से पांच जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. प्रदेश में मौसम परिवर्तन से शिमला समेत कई इलाकों में सर्द हवाएं महसूस की जा रही हैं.शिमला शहर में हल्की बारिश की बूंदाबांदी भी हुई.

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया, 'हिमाचल प्रदेश में आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. साथ ही प्रदेश के जिला शिमला सोलन सिरमौर और मंडी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है'.

शोभित कटियार ने बताया कि कल से प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि 23 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: बंद हो जाएगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन! नहीं तो 28 फरवरी तक जरूर करवा लें e-KYC

ये भी पढ़ें: सिस्सू में कचरे पर सख्त हुआ प्रदूषण विभाग, साडा प्रबंधन को लगाया इतने लाख का जुर्माना

ये भी पढ़ें: ये विधायक होगा नया कैबिनेट मंत्री? जयराम के तंज पर सीएम सुक्खू ने दिया इशारा