ETV Bharat / state

माघ मेला की कई विशेष ट्रेनों को रेलवे ने किया कैंसिल, प्रयागराज आने से पहले चेक करें शेड्यूल

पार्सल बिजनेस को बढ़ावा देने और व्यापारियों एवं किसानों को छूट देने के लिए नीतियों में रेलवे ने किया संशोधन

माघ मेला स्पेशल ट्रेनें कैंसिल.
माघ मेला स्पेशल ट्रेनें कैंसिल. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 7:34 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन(NER) ने कुछ विशेष वजहों से अलग-अलग तिथियों में चलने वाली माघ मेला विशेष गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 10 गाड़ियों को निरस्त किया जा रहा है. इसके अलावा भारतीय रेल पर पार्सल बिजनेस को विस्तार और बढ़ावा देने के क्रम में व्यापारियों एवं किसानों को छूट देते हुए पूर्व की नीतियों में संशोधन किया गया है.

जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि एग्रीगेटर के तौर पर रजिस्ट्रेशन की शर्तों में बड़ी छूट दी जा रही है. यह छूट पूर्वोत्तर रेलवे सहित सभी क्षेत्रीय रेलों पर दिया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग इसका लाभ उठा सकें. पार्सल बिजनेस को बढ़ाने के लिए पार्सल स्पेस लीजिंग के ई-नीलामी के पुराने प्रावधानों जैसे-टर्नओवर, बैलेंस शीट, प्रॉफिट एण्ड लॉस आदि एंट्री बैरियर को हटा दिया गया है. जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस योजना के अन्तर्गत वित्तीय आधार को शिथिल कर दिया गया है.

जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान लॉजिस्टिक, कार्गो/कूरियर हैंडलिंग और ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस के लिए 50 लाख रुपये के नेट टर्नओवर का प्रावधान को हटा दिया गया है. जो व्यापारी या किसान फ्रेट फॉरवर्डर्स/ट्रांसपोर्टर्स को एग्रीगेटर्स के रूप में पैनल में शामिल करवाना चाहते है, उनके लिए पंजीकरण शुल्क को 20,000 रुपये+जीएसटी की एम्पैनलमेंट फीस को घटाकर आधा यानि कि 10,000 रुपये +जीएसटी कर दिया गया है. पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन (पीसीइटी) में संचालन के लिए पात्रता मानदंड में सुधार किया गया है. रजिस्टर्ड लीजहोल्डर और अन्य जिनका पिछले तीन वित्तीय वर्षां में सालाना टर्नओवर 10 करोड़ रुपये अनिवार्य था. इस सीमा को हटा दिया गया है. अब सभी रजिस्टर्ड लीजहोल्डर ओपन टेण्डर में भाग लेने के लिए पात्र होंगे. इससे पार्सल बिजनेस को गति मिलेगी.

मेला विशषे ये ट्रेनें निरस्त
3, 4 और 5 जनवरी को चलने वाली 05107 बढ़नी-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी.
4, 5 एवं 6 जनवरी को चलने वाली 05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष ट्रेन.
4, 05 एवं 6 जनवरी को चलने वाली 05110 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष गाड़ी.
4 जनवरी को चलने वाली 05113 छपरा-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष.
4, 5 एवं 6 जनवरी को 05108 प्रयागराज रामबाग-बढ़नी मेला विशेष ट्रेन.
4 जनवरी को 05114 प्रयागराज रामबाग-छपरा मेला विशेष गाड़ी.
4 एवं 5 जनवरी को 05104 झूसी-बनारस मेला विशेष गाड़ी निरस्त.
4 एवं 5 जनवरी को चलने वाली 05103 बनारस-झूंसी मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
4 जनवरी को चलने वाली 05112 झूंसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.
5 जनवरी को 05111 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी.

इसे भी पढ़ें-प्रयागराज में 26 लाख भक्तों ने संगम में लगाई डुबकी, वाराणसी में 10.5 लाख भक्तों ने किया गंगा स्नान