ETV Bharat / state

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़, स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, स्पेशल ट्रेन की संख्या बढ़ाने की मांग

होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. ऐसे में रेलवे पुलिस अलर्ट मोड पर है. पढ़ें पूरी खबर..

Gaya Junction
गया जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 3, 2026 at 2:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गयाजी: होली के अवसर पर विभिन्न राज्यों से आने वाले लोगों की भी गयाजी रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ी हुई है. ट्रेनों में अधिकांश भीड़ को देखते हुए पूर्व से ही रेलवे ने गया जी होते हुए चार स्पेशल ट्रेनों को भी चलाने का फैसला किया था. इस वजह से प्लेटफॉर्म एक और दो पर यात्रियों की काफी भीड़ बढ़ गई है.

ट्रेनों में लंबी वेटिंग: नई दिल्ली मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से गया जंक्शन से होकर आने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी हैं, स्थिति ऐसी है कि राजधानी समेत कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में भी लंबी बुकिंग लिस्ट चल रही है, जिससे यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है. तत्काल टिकट भी आसानी से नहीं बन पा रही है. टिकट कंफर्म नहीं होने के कारण बुजुर्गों और बच्चों को ट्रेन में सफर करने में सब से अधिक समस्याओं का सामना है.

गया जंक्शन पर रेल यात्रियों की भीड़ (ETV Bharat)

जाना है दिल्ली सीट कन्फर्म नहीं: एक यात्री वीर बहादुर सिंह दिल्ली अपने बच्चों के साथ होली मनाने के लिए जा रहे थे, गया जंक्शन से महाबोधि एक्सप्रेस में उनकी टिकट थर्ड एसी में थी लेकिन वो टिकट कंफर्म नहीं थी. वीर बहादुर सिंह ने कहा कि कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. वहीं चंदन कुमार ने कहा कि रेलवे को ट्रेनों की संख्या बढ़ानी चाहिए.

"मैं कोलकाता से गया आया हूं. यहां से सासाराम पसेंजर ट्रेन से जाऊंंगा. यात्रियों को सबसे बड़ी समस्या कन्फर्म टिकट को लेकर हो रही है. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है."- चंदन कुमार, रेल यात्री

Gaya Junction
स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी (ETV Bharat)

क्या बोले स्टेशन मैनेजर?: गया जंक्शन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा और अन्य व्यवस्था की गई है. कंफर्म टिकट में समस्या तो हो रही है लेकिन रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई है. गया से दिल्ली, कोलकाता तक के लिए चार स्पेशल ट्रेन चल रही है लेकिन सबसे ज्यादा मुंबई से गया आने वाली ट्रेन की स्थिति कुछ अलग है.

Gaya Junction
ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ (ETV Bharat)

"मुंबई मेल ट्रेन में स्लीपर एसी और 3 टियर कोच फुल हो चुका है, वेटिंग लिस्ट भी सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है. तत्काल टिकट में भी राहत नहीं मिल पा रही है. इसी तरह चेन्नई से गया आने वाली लंबी दूरी की ट्रेन में भी आरक्षण खाली नहीं है."- विनोद कुमार सिंह, प्रबंधक, गया जंक्शन

सतर्कता और सुरक्षा कड़ी: गया रेल थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव के अनुसार होली पर्व को लेकर रेलवे पुलिस प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष रणनीति तैयार की है. खासकर जहर खुरानी और पॉकेट मार गिरोह से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश रेल एसपी के द्वारा प्राप्त हुए हैं. कड़ाई के साथ गया जंक्शन पर चेकिंग चल रही है.

Gaya Junction
माइक से सूचना देते पुलिसकर्मी (ETV Bharat)

"यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जा रही है. जिन ट्रेनों में भीड़ ज्यादा पहुंच रही है. उस अवसर माइकिंग के द्वारा यात्रियों को सुरक्षित ढंग से गाड़ी पर चढ़ने उतरने के लिए आग्रह किया जा रहा है."- शिव कुमार यादव, थानाध्यक्ष, गया रेल थाना

ये भी पढ़ें:

बिहार के वो 5 गांव, जहां नहीं मनायी जाती होली, 54 साल से 'चूल्हा' जलना है मना

बिहार के इस गांव में भगवान बुद्ध के साथ खेली जाती है होली, 7वीं शताब्दी में स्थापित हुई थी 7.5 फुट ऊंची प्रतिमा

इंसानी राख, गले में नरमुंड… बिहार में धधकती चिताओं के बीच खेली गई मसाने की होली