ETV Bharat / state

बिहार में रेलकर्मी की हत्या, बदमाशों ने खेत में बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

लखीसराय में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वो छुट्टी पर घर आए हुए थे. परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा.

MURDER IN LAKHISARAI
लखीसराय रेलकर्मी की हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 19, 2026 at 9:48 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोंघी गांव में बुधवार की शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई. रेलवे में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत 35 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ दिलीप कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह पश्चिम बंगाल के अंडाल में रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में तैनात थे. वह छुट्टी पर अपने गांव आये थे, जहां वह खेत में सरसों कटवा रहे थे.

खलियान में घात लगाकर मारी गोली: घटना शाम करीब 6 बजे के आसपास हुई, जब संतोष कुमार अपने खेत के खलियान में फसल कटाई की निगरानी कर रहे थे. अज्ञात अपराधियों ने पहले से घात लगाकर गोलीबारी की, जिसमें कई गोलियां उनके शरीर में लगी. हमले के बाद बदमाश फरार हो गए. परिजनों और ग्रामीणों को सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और घायल रेलकर्मी को तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

सदर अस्पताल में परिजनों का हंगामा: अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. लगभग चार घंटे तक पुलिसकर्मियों द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा. सैकड़ों लोगों ने सदर अस्पताल परिसर में हंगामा किया, पुलिस पर हमला बोला और शव को लेकर सड़क पर निकल आए. गुस्साए परिजनों ने शव को लेकर हाईवे-30 पर जाम लगा दिया.

हंगामा रोकने पहुंची पुलिस: हंगामे की सूचना मिलते ही लखीसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) शिवम कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से बातचीत की और हत्यारों की तलाश में 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए. करीब दो घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया और प्रक्रिया पूरी की गई.

MURDER IN LAKHISARAI
बिहार में रेलकर्मी की हत्या (ETV Bharat)

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं: लखीसराय पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि मृतक संतोष कुमार छुट्टी पर गांव आए थे और खेत में काम कर रहे थे. अपराधियों के मकसद का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

"घोघी गांव में रात को अज्ञात अपाराधियों ने रेलकर्मी की खेत में फसल काटने के दौरान हत्या कर दी है. जिस व्यक्ति की हत्या हुई है उसका नाम संतोष कुमार उर्फ दिलीप कुमार है जो कि डियूटी से छुटी लेकर फसल कटवाने के लिए अपने गांव आया था."-शिवम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लखीसराय

परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश: हत्या के बाद गांव और परिजनों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि राजनीतिक या पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या हुई हो सकती है. परिजनों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें-

विधवा प्रेमिका को मेला घुमाने ले गया, खेत में मर्डर.. थाने पहुंचकर बोला- 'साहब.. मार दिया'

वीटीआर के जंगल में मिला प्रेमी और प्रेमिका का कंकाल, हत्या या आत्महत्या?

बिहार में BPSC शिक्षिका ने की आत्महत्या, कमरे से मिली लाश.. 2 साल पहले हुई थी शादी