ETV Bharat / state

रायगढ़ में 105 उपार्जन केंद्रों में इतने मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

रायगढ़ जिला प्रशासन धान खरीदी को लेकर दलालों और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रख रहा है.

RAIGARH PADDY PROCUREMENT
रायगढ़ में धान खरीदी (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 7, 2026 at 2:28 PM IST

|

Updated : January 7, 2026 at 2:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायगढ़: जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी सुचारू रूप से की जा रही है. धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल है. बड़ी संख्या में किसान अपने उत्पादित धान का विक्रय कर रहे हैं.

इतने मीट्रिक टन धान की खरीदी

जिले में अब तक 48 हजार से ज्यादा किसान समर्थन मूल्य पर धान बेच चुके हैं. वहीं कुल 2,96,701.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरी हो चुकी है. इसमें 2,21,612.04 मीट्रिक टन मोटा धान और 75,089.88 मीट्रिक टन सरना धान शामिल है.

इतने मीट्रिक टन धान का उठाव

धान खरीदी के साथ-साथ उठाव की प्रक्रिया भी तेज गति से जारी है. कुल खरीदे गए धान में से मिलर्स को उठाव के लिए 2,69,143.20 मीट्रिक टन का डीओ जारी किया जा चुका है, जिसमें से अब तक 1,64,294.10 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है. इससे उपार्जन केंद्रों में भंडारण व्यवस्था सुचारू बनी हुई है.

धान खरीदी को लेकर कलेक्टर का सख्त निर्देश

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों की निरंतर और गंभीर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र किसान धान विक्रय से वंचित न रहे और किसानों से धान खरीदी पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाए.

कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी

कलेक्टर ने धान खरीदी को लेकर कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से धान खपाने में सफल न हो सके. एसडीएम और नोडल अधिकारियों द्वारा 105 उपार्जन केंद्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है.

31 जनवरी धान खरीदी की आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी की अंतिम तिथि निर्धारित है. दूसरे जिलों के साथ ही रायगढ़ जिलों में भी उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय करने वाले किसानों की संख्या एवं खरीदी की मात्रा में लगातार वृद्धि हो रही है.

बेमेतरा के गाड़ाडीह में अमानक धान जब्त, परिवहन में लगाई गई रोक, जिला प्रशासन की कार्रवाई
राजस्व विभाग में बंपर वैकेंसी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार से लेकर क्लर्क तक होगी 4230 नियुक्ति
राशन कार्ड से राशन नहीं, दुर्ग जिले में हजारों सदस्यों के नाम हटाए गए, ये रही वजह
Last Updated : January 7, 2026 at 2:50 PM IST