ETV Bharat / state

रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सीबीआई की दबिश, वित्तीय अनियमितता को लेकर छापेमारी

रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सीबीआई ने छापेमारी की है. छापेमारी वित्तीय अनियमिता को लेकर की गई है.

Ranchi Central University
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छापेमारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 24, 2026 at 1:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: राजधानी रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सीबीआई की टीम ने दबिश दी है. मंगलवार को आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों से सीबीआई की टीम रांची के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची. बताया जा रहा है कि वित्तीय अनियमितता को लेकर सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी में जांच करने के लिए पहुंची है.

कई तरह की अनिमितता का आरोप

सीबीआई ने सेंट्रल यूनिवसिर्टी में अपनी दबिश दी है. मंगलवार को सीबीआई की एक बड़ी टीम यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची और अपनी जांच की प्रक्रिया को शुरू किया. जिस समय सीबीआई की टीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची उस दौरान यूनिवर्सिटी में छात्र अपने-अपने क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे थे, जैसे ही सीबीआई की टीम के आने की सूचना मिली, यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया. सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुराने वित्तीय अनिमितता को लेकर यूनिवर्सिटी में जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार भवन निर्माण फंड के आवंटन के साथ-साथ सेंट्रल यूनिवर्सिटी में की गई नियुक्तियों की जांच एक साथ की जा रही है.

मोबाइल जब्त फाइलें खंगाल रही टीम

सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी पहुंचते ही कार्यालय में मौजूद सभी लोगों के फोन अपने पास जमा करवा लिए और सभी को बैठने को बोल दिया. यूनिवर्सिटी कार्यालय में दर्जनों फाइलों को सीबीआई की टीम खंगाल रही है. आपको बता दे की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सीबीआई की यह पहली छापेमारी नहीं है, पूर्व में भी सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी में अपनी दबिश डाल चुकी है.

ये भी पढ़ें:

सीबीआई ने सेना के हवलदार समेत दो गिरफ्तार, अवैध निर्माण के लिए ले रहे थे रिश्वत

साहिबगंज खनन मामले की सीबीआई जांच की सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी, राजनेताओं ने कुछ इस तरह दी प्रतिक्रिया